ODI Cricket World Record: टी20 फॉर्मेट आने के बाद से टेस्ट और वनडे खेलने का भी तरीका पूरी तरह से बदल गया है. अब वनडे फॉर्मेट में भी टीमें हर ओवर में 10+ रन बनाने का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरती है, जिसके कारण ही अब 500 रनों का लक्ष्य भी दूर नहीं रह गया है. एक टीम ने इस आंकड़े को पार कर लिया है. मलेशिया की इस टीम ने 50 ओवरों में रिकॉर्डतोड़ 564 रन बना डाले. इसके बाद वनडे फॉर्मेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर लिया है.
मलेशिया की टीम ने बना डाले 564 रन
मलेशिया में खेले जा रहे पुरुष अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में सेलांगोर टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट गंवा कर 564 रन बना डाले. इस पारी में उनकी टीम ने 44 चौके और 29 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. सेलांगोर के लिए एक बल्लेबाज ने दोहरा शतक जड़ा, तो वहीं 3 खिलाड़ियों ने धमाकेदार अर्धशतक भी बनाए. मोहम्मद अकरम ने 97 गेंदों में ही 217 रन ठोक दिए. इस दौरान अकरम ने 11 चौके और 23 छक्के जड़े. इसके अलावा मोहम्मद अशरफ और नगीनेश्वर सातनाकुमारन ने भी तूफानी अर्धशतक ठोका. अब्दुल हैजाद ने भी अंत में आकर 34 गेंदों में 65 रन बना डाले. जिसके कारण ही टीम ने ऐतिहासिक स्कोर खड़ा किया.
ये भी पढ़ें: IND W vs PAK W: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने हरमनप्रीत को दिखाई आंख, कप्तान ने ऐसे दिया करारा जवाब, VIDEO वायरल
सेलांगोर को मिली रिकॉर्डतोड़ जीत
इस पहाड़ जैसे स्कोर का पीछा करने उतरी पुत्राजया की टीम सिर्फ 87 रनों पर ही सिमट गई. जिसके कारण सेलांगोर की टीम को 477 रनों के बड़ी जीत मिली. इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक सिर्फ 2 बार किसी टीम ने 477 रनों का आंकड़ा पार किया है. आपको बता दें कि इससे पहले तमिलनाडु की टीम ने साल 2022 में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 2 विकेट के स्कोर पर 506 रन बनाए थे. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने बनाया है. इंग्लिश टीम ने साल 2022 में ही नीदरलैंड के खिलाफ 4 विकेट गंवाकर 498 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: ‘2-1 से मिलेगी टीम इंडिया को हार..’ पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने वनडे सीरीज को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी!
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
21 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
41 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines