Team India: आयरलैंड ने दो मैचों की टी20I सीरीज में भारत को 2-0 से मात दी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पहले मैच में उन्हें 34 रन से हार का सामना करना पड़ा और दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम को मात्र 1 रन से हार मिली. आयरलैंड ने 2-0 से श्रृंखला पर कब्जा किया. इस हार के बाद टीम इंडिया के नाम कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गए हैं. आइए ऐसे ही 5 रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.
1. अगस्त 2023 के बाद पहली सीरीज हार
भारतीय टीम अगस्त 2023 के बाद से टी20 क्रिकेट में कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं हारी थी. इसके बाद से टीम इंडिया का विजय रथ शुरू हुआ और उन्होंने दो T20 वर्ल्ड कप भी जीते. हालांकि, भारत की सीरीज जीत की स्ट्रीक आयरलैंड ने खत्म की.
2. सात साल बाद हुआ वाइटवॉश
टीम इंडिया 7 साल बाद कम से कम दो मैचों की T20I सीरीज में एकतरफा तरीके से हारी है. 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम का वाइटवॉश हुआ था. अब 7 साल बाद आयरलैंड ने 2-0 से जीत दर्ज करके भारत को एक भी मैच जीतने का मौका नहीं दिया.
3. 16 सीरीज जीत की स्ट्रीक का अंत
टीम इंडिया के नाम लगातार 16 T20I सीरीज जीतने का रिकॉर्ड था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया के हारते ही इस स्ट्रीक का अंत हो गया है. लगातार सबसे ज्यादा T20I सीरीज जीतने के मामले में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान हैं, जिन्होंने 11 बार श्रृंखला जीती थी.
ये भी पढ़ें:- भारत-पाकिस्तान समेत 8 टीमें T20 वर्ल्ड कप से बाहर, 4 देशों ने बनाई सेमीफाइनल में जगह, देखें पॉइंट्स टेबल
4. अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
अभिषेक शर्मा साल 2026 में 9वीं बार शून्य पर पवेलियन लौट गए. वो एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने राशिद खान (2019) और शादाब खान (2024) की बराबरी कर ली है, जिनके नाम एक साल में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने का रिकॉर्ड था.
5. कप्तान बनने के बाद लगातार दो हार
श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत के बाद दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जो बतौर T20I कप्तान अपने शुरुआती दो मैच हारे हैं. बतौर टी20I कप्तान अय्यर की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है. अब वह इंग्लैंड के खिलाफ आगामी श्रृंखला में वापसी की कोशिश करेंगे.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup से बाहर होने के बाद हरमनप्रीत कौर ने किसे बताया हार का जिम्मेदार? गिनाई टीम इंडिया की गलतियां
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
18 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
29 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
35 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines