Team India ODI Squad Selection: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होने जा रही है. वेस्टइंडीज टीम भारत के दौरे पर आने वाली है और अब टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान किया जाने वाला है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 16 सितंबर यानी आज चयनकर्ताओं की बैठक होगी. BCCI वनडे और T20I सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करेगी. वनडे सीरीज के दौरान ही एशियन गेम्स के मुकाबले भी होंगे. इसी वजह से T20I स्क्वाड में मौजूद खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे.
BCCI के पास मुख्य टीम से हटकर कुछ अन्य खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल करने का मौका है. कई बड़े प्लेयर्स के लिए यह कमबैक सीरीज साबित हो सकती है. आइए 5 खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिनकी वेस्टइंडीज के खिलाफ ODI सीरीज के जरिए टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.
1. ऋषभ पंत
केएल राहुल टीम इंडिया के मुख्य विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. ऋषभ पंत की जगह ईशान किशन को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया था. किशन का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था, लेकिन वह एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे. इसी वजह से ऋषभ पंत की ODI स्क्वाड में वापसी हो सकती है.
2. ऋतुराज गायकवाड़
सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने खुद को मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज के रूप में भी साबित किया है. उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए शतक जड़ा है. श्रेयस अय्यर नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं लेकिन वह एशियन गेम्स में भारत की कप्तानी करेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में ऋतुराज को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड में जगह दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे T20I में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिए प्लेइंग 11 में बदलाव के संकेत
3. रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा भारतीय वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्हें अफगानिस्तान और इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं दिया गया. चयनकर्ता अक्षर पटेल को मुख्य स्पिन ऑलराउंडर के रूप में वनडे वर्ल्ड कप के लिए देख रहे हैं. हालांकि, पटेल एशियन गेम्स के लिए जापान में रहेंगे. ऐसे में रवींद्र जडेजा को वापसी करने का मौका मिल सकता है.
4. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या चोटिल होने के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं. बताया जा रहा है कि पांड्या 100% फिटनेस हासिल करने के बेहद करीब हैं. वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत में अभी 11 दिन का समय है और हार्दिक तब तक पूरी तरह फिट हो जाएंगे. उन्हें वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखते हुए वनडे टीम में वापस लाया जा सकता है.
5. मोहम्मद सिराज
जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह जैसे प्रमुख गेंदबाज एशियन गेम्स में व्यस्त होंगे. इसी वजह से टीम इंडिया को एक अनुभवी तेज गेंदबाज की जरूरत है. इसी वजह से मोहम्मद सिराज को वेस्टइंडीज ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह दी जा सकती है.
ये भी पढ़ें:- ‘मैं उदास और नकारात्मक नहीं…’, वैभव सूर्यवंशी के साथ ओपनिंग स्लॉट की रेस पर संजू सैमसन का आया बेबाक बयान
संबंधित खबरें
फैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
21 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
31 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
37 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines