Most Runs in IND vs WI T20I Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की T20I सीरीज का समापन हो गया है. सीरीज 2-2 की बराबरी पर ड्रॉ हो गई. दोनों टीमों का प्रदर्शन श्रृंखला में शानदार रहा. भारत-वेस्टइंडीज के बीच इस T20I सीरीज को बल्लेबाजों के दबदबे के लिए याद रखा जाएगा. वेस्टइंडीज और भारत, दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने खूब रन बरसाए. अभिषेक शर्मा भारत के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं लेकिन वह वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं. आइए जानते हैं कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे अधिक रन जड़ने वाले खिलाड़ी कौन हैं.
1. शाई होप
शाई होप T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 5 मैचों में 261 रन बनाए. होप का औसत 130.50 का रहा और उन्होंने श्रृंखला में दो शतक एवं 1 अर्धशतक जड़ा. कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास नहीं था. अपने इसी शानदार प्रदर्शन के चलते शाई को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला.
2. शेरफेन रदरफोर्ड
शेरफेन रदरफोर्ड भारत और वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. उन्होंने 5 मैचों में 221 रन बनाए. रदरफोर्ड का औसत 73.66 का रहा. श्रृंखला में रदरफोर्ड ने भी दो अर्धशतक जड़े, जिसमें 84 रनों की शानदार पारी भी शामिल है.
3. श्रेयस अय्यर
श्रेयस अय्यर भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 5 मैचों में 181 रन बनाए. भारतीय कप्तान का औसत 45.25 का रहा और उन्होंने भी श्रृंखला में एक शतक जड़ा. बता दें कि श्रेयस अय्यर का स्ट्राइक रेट सीरीज में सबसे बेहतर रहा है. उन्होंने 205.68 के स्ट्राइक रेट से रन ठोके हैं.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: T20I सीरीज ड्रॉ होने के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा, कहा- नतीजा अलग हो सकता था…
4. संजू सैमसन
संजू सैमसन भारत-वेस्टइंडीज के बीच T20I सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. संजू सैमसन ने 5 मैचों में 33.60 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए. सीरीज में संजू के नाम 2 अर्धशतक रहे, जिसमें एक 82 रनों की शानदार पारी भी शामिल है.
5. ईशान किशन
ईशान किशन वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज में निरंतर रन बनाते आए. हालांकि, अच्छी शुरुआत के बावजूद वह पारी को बड़ा बनाने में असफल रहे. किशन इसी वजह से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. उन्होंने 5 मैचों में 38.25 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 153 रन बनाए.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: गंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका? कप्तान ने खुद बताया कारण
संबंधित खबरें
गंभीर-अय्यर ने क्यों नहीं दिया वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 में एक भी मौका?
2 hrs agoT20I सीरीज ड्रॉ होने के बाद कप्तान अय्यर ने गेंदबाजों पर फोड़ा ठीकरा
3 hrs agoक्या चोटों के चलते खत्म हो रहा ऋषभ पंत का ODI करियर?
10 hrs agoODI टीम से बाहर 5 बड़े नाम, क्या वर्ल्ड कप 2027 की रेस से कट गया पत्ता?
11 hrs agoIND vs WI: 300 के स्ट्राइक रेट से बरसे ईशान किशन
11 hrs agoIND vs WI: बारिश की वजह से रद्द हुआ पांचवां टी-20 मैच
11 hrs agoराहुल से लेकर जायसवाल तक, रणजी ट्रॉफी के दूसरे राउंड से बाहर हुए ये खिलाड़ी
12 hrs ago4 साल बाद भुवनेश्वर की हुई वापसी, भारत की प्लेइंग 11 में हुए दो बड़े बदलाव
12 hrs agoकब और कहां देख पाएंगे इंडिया ए के मुकाबले LIVE? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया में कब हो सकती है हार्दिक पांड्या की वापसी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines