Most Runs by Active Cricketers: सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. टॉप 5 में कुमार संगकारा और रिकी पोंटिंग जैसे दिग्गज शामिल हैं. सभी के मन में सवाल होगा कि एक्टिव क्रिकेटर्स के मामले में कौन इस समय टॉप 5 में हैं. बता दें कि विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा क्रिकेटर हैं. लिस्ट में एक और भारतीय शामिल है. पाकिस्तान के बाबर आजम भी टॉप 5 में जगह बनाने के करीब हैं. आइए इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 एक्टिव बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं.
1. विराट कोहली
विराट कोहली इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव क्रिकेटर हैं. उन्होंने अपने करियर में अब तक भारत के लिए 565 मैच खेले हैं और 28,527 रन बनाए हैं. उनके नाम 86 शतक और 148 अर्धशतक हैं. कोहली का सर्वाधिक स्कोर 254 रन रहा है.
2. जो रूट
जो रूट ने 2012 में डेब्यू किया था और वह अब तक 396 मैच खेल चुके हैं. रूट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23,074 रन बनाए हैं. उनका औसत 49.72 का रहा है और वह 61 शतक जड़ चुके हैं. बता दें कि जो रूट का इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक स्कोर 262 रन है.
3. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 517 मैच खेले हैं और 20652 रन बनाए हैं. वह एक्टिव क्रिकेटर्स की लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. बता दें कि रोहित शर्मा ने 42.66 के औसत से अपने करियर में बल्लेबाजी की है और 52 शतक जड़े हैं. रोहित का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 264 रन है, जो आज भी वनडे क्रिकेट का सबसे बड़ा निजी स्कोर है.
ये भी पढ़ें:- न्यूजीलैंड T20I सीरीज में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा खेलने का मौका? कप्तान अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट
4. स्टीव स्मिथ
स्टीव स्मिथ इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने 363 मैच खेले हैं और 17866 रन बनाए हैं. स्मिथ का औसत 47.64 का रहा है और उन्होंने अपने करियर में कुल 49 शतक जड़े हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में स्मिथ का सर्वाधिक स्कोर 239 रन है.
5. मुश्फिकुर रहीम
बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एक्टिव बल्लेबाजों की लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं. वह 21 साल से बांग्लादेश के लिए खेल रहे हैं. रहीम ने 482 मैचों में हिस्सा लिया है और 34.65 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 16,252 रन बनाए हैं. रहीम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 23 शतक और 85 अर्धशतक जड़े हैं.
6. बाबर आजम
बाबर आजम ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 355 मैच खेले हैं और वो 16,038 रन बनाने में सफल रहे हैं. उन्होंने 45.3 के औसत से बल्लेबाजी की है और वे जल्द ही मुश्फिकुर रहीम को पीछे छोड़कर टॉप 5 में जगह बना सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- 2026 खत्म होने में सिर्फ 73 दिन बाकी, अब कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें टीम इंडिया का पूरा वनडे शेड्यूल
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड को लेकर आई 6 बड़ी खबरें, हार्दिक-यशस्वी बदल सकते हैं टीम
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में आयुष बदोनी का धमाका, गुजरात के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर भी वैभव नहीं खेलेंगे? अय्यर पहले ही दे चुके हैं हिंट
4 hrs ago'क्यों नहीं?', भारत के लिए डेब्यू नहीं होने पर अभिमन्यु ईश्वरन का छलका दर्द
5 hrs ago2026 खत्म होने से पहले कितने मैच खेलेंगे रोहित-विराट? देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoक्रिस गेल की कप्तानी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हराकर जीता WCL 2026
7 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर फ्लॉप हुए ये 3 खिलाड़ी, तो भारतीय T20I टीम से होंगे बाहर!
8 hrs ago2 गेंदों में 2 विकेट... 20 साल की निकी प्रसाद ने रचा इतिहास
9 hrs agoPAK vs SL: पाकिस्तान के बाबर आजम ने बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
17 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, जानिए आंकड़े
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines