Players Need Perform India Domestic Season: भारत में घरेलू सीजन की शुरुआत 15 अक्टूबर 2025 से होने वाली है. रणजी ट्रॉफी कल से शुरू हो रही है. अगले 4 महीनों में घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग टूर्नामेंट होने वाले हैं. रणजी ट्रॉफी के अलावा सैयद मुश्ताक अली और विजय हजारे ट्रॉफी का आयोजन किया जाने वाला है. टीम इंडिया से बाहर चल रहे कई सारे खिलाड़ियों के पास घरेलू सीजन में चमकने और नेशनल टीम में वापसी करने का मौका है. अगले 4 महीने कई सारे खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला करेंगे. कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका करियर एक तरह से दांव पर है, क्योंकि अगर घरेलू सीजन में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, तो शायद टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल हो जाएगी.
1. करुण नायर
करुण नायर के लिए पिछले घरेलू सत्र अच्छा रहा था और इसी वजह से 8 साल बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई थी. नायर को इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया था लेकिन उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था. नायर को टेस्ट टीम से हटा दिया गया है और अब अगर उन्हें वापसी करनी है, तो घरेलू सीजन में रनों का पहाड़ खड़ा करना होगा.
2. पृथ्वी शॉ
पृथ्वी शॉ को एक समय भारत का फ्यूचर स्टार माना जा रहा था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए कुछ मैच खेले लेकिन उनकी फॉर्म में गिरावट आ गई. इसके बाद से वो लगातार संघर्ष कर रहे हैं और उन्हें मुंबई क्रिकेट टीम ने भी बाहर कर दिया. अब अगले घरेलू सीजन में वो महाराष्ट्र के लिए खेलेंगे. उनका करियर एक तरह से दांव पर लगा है, क्योंकि ये सीजन भी अच्छा नहीं गया तो उनके लिए दिक्कतें बढ़ जाएंगी.
ये भी पढ़ें:- IND vs WI: टीम इंडिया ने गाड़ा जीत का झंडा, 2-0 से सीरीज जीतकर किया वेस्टइंडीज का काम-तमाम
3. अभिमन्यु ईश्वरन
अभिमन्यु ईश्वरन पिछले 4 साल से टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. ईश्वरन को बिना मौका दिए ही अब टेस्ट स्क्वाड से भी बाहर कर दिया. अभिमन्यु के पास घरेलू सीजन में अच्छा परफॉर्म करने का दबाव होगा. वो यहां से दोबारा टीम इंडिया में जगह हासिल करने की कोशिश करेंगे.
4. ईशान किशन
ईशान किशन टीम इंडिया से काफी समय से बाहर हैं. IPL 2025 में भी उनका प्रदर्शन उतार-चढ़ाव वाला रहा. अब ईशान की किस्मत का फैसला रणजी ट्रॉफी में होगा. वो झारखण्ड की कप्तानी करने वाले हैं और अब उन्हें दोबारा टीम इंडिया में जगह बनानी है, तो धमाकेदार प्रदर्शन करके रनों का अंबार लगाना होगा.
ये भी पढ़ें:- SA vs BAN: साउथ अफ्रीका से मिली हार के बाद बेहाल हुआ बांग्लादेश, बीच मैदान फूट-फूटकर रोए खिलाड़ी
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoLIVE: तेज बारिश के कारण रुका मैच, भारत को जीत के लिए 132 रनों की जरूरत
8 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
16 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
17 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines