IPL 2027: आईपीएल 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की आखिरी तारीख करीब आ रही है. ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियां अपनी टीम को लेकर तैयारी में जुटी हैं. टीमों को 15 नवंबर तक रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बीसीसीआई को सौंपनी है. इससे पहले कुछ बड़े खिलाड़ियों के अगले सीजन में खेलने पर सवाल उठने लगे हैं. इनमें ज्यादातर ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी हैं. दरअसल, साल 2027 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. ऐसे में तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों के लिए आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बीच तालमेल बैठाना मुश्किल है. इसी वजह से कुछ खिलाड़ी आईपीएल 2027 से हटने का फैसला कर सकते हैं.
मिचेल स्टार्क
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का आईपीएल 2027 में खेलना अभी तय नहीं है. स्टार्क ने भी कहा है कि इस बारे में चर्चा जरूर हुई है, लेकिन अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है. उन्होंने साफ किया कि ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलना उनकी पहली प्राथमिकता है.
साल 2027 में ऑस्ट्रेलिया को भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इसके अलावा इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट के 150 साल पूरे होने के मौके पर भी एक टेस्ट मैच खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया के विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की संभावना भी बनी हुई है. ऐसे में स्टार्क अपने बीजी शेड्यूल और फिटनेस को ध्यान में रखते हुए आईपीएल से दूर रह सकते हैं.
ट्रेविस हेड
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के भी आईपीएल 2027 में खेलने को लेकर स्थिति साफ नहीं है. अगर वह अगले सीजन से बाहर रहते हैं, तो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को बड़ा झटका लग सकता है. हेड अपनी तेज बल्लेबाजी से टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाते हैं.
जोश हेजलवुड
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी आईपीएल 2027 से बाहर रह सकते हैं. वह ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण का अहम हिस्सा हैं. भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज और इंग्लैंड में होने वाला टेस्ट मैच उनके लिए काफी अहम रहेंगे. लगातार क्रिकेट खेलने से बचने और बड़े मुकाबलों के लिए तैयार रहने के लिए हेजलवुड आईपीएल से आराम लेने का फैसला कर सकते हैं. हालांकि, इस बारे में अभी कोई अंतिम फैसला सामने नहीं आया है.
पैट कमिंस
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस भी आईपीएल 2027 से हटने के संकेत दे चुके हैं. उन्होंने कहा था कि व्यस्त क्रिकेट कार्यक्रम के बीच उन्हें किसी एक टूर्नामेंट से दूरी बनानी पड़ सकती है. हालांकि, टेस्ट क्रिकेट और वनडे विश्व कप उनकी प्राथमिकता में रहेंगे. आईपीएल में खेलने को लेकर फैसला फ्रेंचाइजी से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा.
संबंधित खबरें
नमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
37 mins agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
1 hr agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
1 hr agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
2 hrs agoभारत के हाथों साल की 11वीं हार, न्यूजीलैंड के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड
3 hrs ago47 पर 4 विकेट गंवाकर हार की कगार पर था भारत, फिर केएल राहुल ने पलट दी बाजी
3 hrs agoतौहीद हृदोय ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के लिए खेली सबसे बड़ी पारी
3 hrs agoIND vs NZ: गुरनूर बरार की घातक गेंदबाजी ने पलटा मैच का रुख
4 hrs agoमोहम्मद शमी के टेस्ट से रिटायरमेंट पर BCCI का आया रिएक्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines