Asia Cup 2023: एशिया कप का 16वां संस्करण अब धीरे-धीरे अपने अंजाम तक पहुंचने लगा है। भारतीय टीम ने सुपर 4 में जहां पहले पाकिस्तान और फिर श्रीलंका को हराकर फाइनल में एंट्री कर ली थी। वहीं अब पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच फाइनल के टिकट को लेकर रेस जारी है। गुरुवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाला सुपर 4 का मुकाबला सेमीफाइनल की तरह होने वाला है। आज जो भी टीम जीतेगी वो सीधे फाइनल में एंट्री कर लेगी।
यहां पर भी एक सवाल खड़ा होने लगा है। दरअसल इस पूरे टूर्नामेंट में अभी तक बारिश के कारण काफी परेशानियां हुई हैं। कोलंबो के मौसम के पूर्वानुमान की बात करें तो 40 से 50 प्रतिशत बारिश लगातार होने की संभावना है। ऐसे में अगर पाकिस्तान और श्रीलंका का यह मुकाबला बारिश से धुलता है तो कौन सी टीम फाइनल में जाएगी। इसको लेकर बड़ा सवाल खड़ा होने लगा है।
क्या है पॉइंट्स टेबल का हाल?
अगर एशिया कप 2023 के सुपर 4 के पॉइंट्स टेबल पर गौर करें तो भारतीय टीम टॉप पोजीशन पर काबिज है। इतना ही नहीं टीम ने शानदार नेट रनरेट के साथ फाइनल का टिकट पक्का किया है। भारतीय टीम का नेट रनरेट 2.690 का है। जबकि श्रीलंका और पाकिस्तान दोनों ने इस राउंड में एक-एक मैच जीता और हारा है। दोनों टीमों के 2-2 अंक हैं। पर श्रीलंका -0.2 के नेट रनरेट के साथ दूसरे स्थान पर है। पाकिस्तान की टीम का नेट रनरेट बेहद खराब -1.892 का है।
यह भी पढ़ें: श्रीलंका के खिलाफ भारत के प्रदर्शन पर बोलकर बुरे फंसे शोएब अख्तर, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Memes
बाबर आजम की टीम टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद है। बांग्लादेश पहले दोनों मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है। यानी तस्वीर साफ है पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबले में जो जीतेगा उसे फाइनल में एंट्री मिल जाएगी। मगर बारिश ने खलल डाला तो समीकरण बिगड़ सकते हैं।
जानें क्या है वो समीकरण
अब अगर समीकरणों की बात करें तो पॉइंट्स टेबल की स्थिति से यह साफ है कि पाकिस्तान का नेट रनरेट बेहद खराब है। ऐसे में अगर बारिश से यह मुकाबला धुलता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेगा और दोनों के समान 3-3 अंक हो जाएंगे।
यह भी पढ़ें: TV और सोशल मीडिया से रहें दूर… एशिया कप में अहम मुकाबले से पहले पाकिस्तान की टीम को मिली सलाह
ऐसे में श्रीलंकाई टीम फाइनल में जगह बना लेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि श्रीलंका का नेट रनरेट पाकिस्तान से काफी बेहतर है। वहीं अगर मुकाबला खेला गया और पाकिस्तान ने जीत दर्ज की तो उसकी जगह फाइनल में पक्की हो जाएगी। ऐसे में बाबर आजम की ब्रिगेड इस बात की दुआ करेगी कि इंद्रदेव इस मुकाबले में मेहरबान रहें। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को कोलंबो के इसी मैदान पर खेला जाएगा।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines