IHPL 2025: क्रिस गेल, शाकिब अल हसन समेत 32 पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ियों संग श्रीनगर में बड़ा गेम हो गया है. दरअसल, यह सभी खिलाड़ी इंडियन हेवन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेना पहुंचे थे. हालांकि, 2 नवंबर को यह खबर सामने आई कि टूर्नामेंट के आयोजक ही होटल छोड़कर रफूचक्कर हो गए हैं.
आयोजकों ने होटल समेत बाकी किसी भी चीज की पेमेंट तक नहीं की. इसका असर यह हुआ कि सभी खिलाड़ी होटल में फंस गए और उन्हें चेकआउट करके बाहर जाने से रोक दिया गया. रिपोर्ट्स के अनुसार इस लीग में इंटरनेशनल और घरेलू प्लेयर्स को लेकर तकरीबन कुल 70 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे थे.
खिलाड़ियों के साथ हुआ बड़ा गेम
इंडियन हेवन प्रीमियर लीग का आगाज 25 अक्टूबर से हुआ था और टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए कई नामी क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे, जिसमें क्रिस गेल, शाकिब अल हसन, तिसारा परेरा समेत कई पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं. टूर्नामेंट सही चल रहा था, लेकिन फिर खबर आई कि 2 नवंबर की रात को लीग के आयोजक बिना किसी को कुछ बताए अचानक गायब हो गए. आयोजकों ने होटल से लेकर किसी भी चीज की पेमेंट तक नहीं की, जिसके चलते प्लेयर्स होटल में ही फंस गए.
हालांकि, रिपोर्ट्स की मानें तो गेल एक नवंबर को ही होटल से चेकआउट करके निकल गए थे, लेकिन बाकी खिलाड़ी होटल में ही रह गए. टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका निभा रहीं मेलिसा जुनिपर ने बताया कि आयोजक होटल छोड़कर चले गए. अंपायर ने बताया कि सभी प्लेयर्स और खिलाड़ियों ने मिलकर होटल वालों के साथ समझौता किया जिससे वह अपने घर लौट सकें. रेजीडेंसी होटल के एक अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने तकरीबन 10 दिन पहले 150 के करीब कमरे बुक कराए थे.
ये भी पढ़ें: ‘हम सोचते थे यह सूखा कब खत्म होगा…’ वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनने पर आया हरमनप्रीत कौर का भावुक बयान
घरेलू प्लेयर्स ने क्या आरोप लगाए?
जम्मू कश्मीर की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले एक प्लेयर के अनुसार आयोजक टूर्नामेंट में लगने वाली रकम का ठीक तरह से शायद अंदाजा नहीं लगा पाए. इसके साथ ही उन्होंने ऐसी भी आशंका जताई कि शायद स्पॉन्सर ने आखिरी वक्त पर अपने कदम पीछे खींच लिए, जिसके चलते आयोजकों को इस तरह से मुंह छुपाकर भागना पड़ा.
जम्मू कश्मीर खेल परिषद के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, टूर्नामेंट के अध्यक्ष ने उनसे जरूरी सुविधाएं और पुलिस बल की मांग की थी, जो पूरी कर दी गई थी. साथ ही अध्यक्ष की तरफ से खेल परिषद की फीस का भी भुगतान कर दिया गया था. उन्होंने पल्ला झागड़ते हुए बताया कि इस लीग में सरकार की कोई भी भूमिका नहीं है और टूर्नामेंट के बंद होने का कारण वह नहीं जानते हैं.
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
54 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
54 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines