Irani Cup 2026: ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया और जम्मू कश्मीर के बीच मुकाबला खेला गया. 1 से 4 अक्टूबर के बीच ये मुकाबला श्रीनगर में खेला गया था. इस मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया की कप्तानी ऋषभ पंत ने की. उनकी अगुवाई में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 167 रनों से बाजी मारते हुए मुकाबला जीत लिया और ट्रॉफी पर भी कब्जा जमा लिया. इस मैच में भारतीय टेस्ट टीम के 3 खिलाड़ी फेल हो गए, जो लगातार भारत के लिए टेस्ट में कमाल कर रहे हैं. लेकिन ईरानी कप में इन खिलाड़ियों ने निराश प्रदर्शन किया.
फेल हुए 3 स्टार खिलाड़ी
कप्तान ऋषभ पंत ईरानी कप की दोनों ही पारियों में फेल हो गए. वह अपने बल्ले से रंग नहीं दिखा सके. पहली पारी में उन्होंने 36 गेंदों में 10 रनों की पारी खेली. इसके बाद उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में अपनी बल्लेबाजी से टीम के लिए बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका.
दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत का बल्ला नहीं चला और वह 18 गेंदों में 8 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए. पंत से कप्तान के तौर पर भी खासा उम्मीदें थीं. लेकिन कमाल नहीं दिखा सके.
इसके अलावा सरफराज खान से भी इस मैच में बड़ी उम्मीदें थीं. सरफराज लगातार घरेलू क्रिकेट में रन बनाते हैं और बड़ी पारियां खेलने के लिए मशहूर हैं. उन्हें हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम की ओर से मौका मिला था. लेकिन वह प्लेइंग 11 में नहीं खेल पाए थे. इसके बाद वह रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए भी खासा कमाल नहीं कर पाए. पहली पारी में जम्मू कश्मीर के खिलाफ सरफराज ने 97 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा दूसरी पारी में उनका खाता नहीं खुल सका और वह 5 गेंदों का सामना कर आउट हो गए.
ये भी पढ़ें: VIDEO: वैभव सूर्यवंशी ने ‘बेबी-क्रेडल’ सेलिब्रेशन पर सैम अयूब को दिया करारा जवाब, रवि बिश्नोई ने भी लिए मजे
गेंदबाजी में मानव सुथार से उम्मीदें थीं. लेकिन वह भी दोनों ही पारियों में अपनी फिरकी गेंदबाजी का जादू नहीं चला सके. मानव सुथार को दोनों ही पारियों में एक भी सफलता नहीं मिली. सुथार ने पहली पारी में 9 ओवर में 32 रन खर्च किए थे. वहीं, दूसरी पारी में उन्होंने 1 ओवर गेंदबाजी की थी. वह इस मैच में एक भी विकेट नहीं ले पाए.
रेस्ट ऑफ इंडिया ने जीता मैच
पहली पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 68.1 ओवर में 237 रन बनाए थे, जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर ने 278 रन बनाकर 41 रनों की बढ़त पहली पारी में ले ली थी. वहीं, दूसरी पारी में रेस्ट ऑफ इंडिया ने 319 रन बनाए, जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर 111 रनों पर सिमट गई. रेस्ट ऑफ इंडिया ने इस तरह 167 रनों से मुकाबला जीत लिया.
ये भी पढ़ें: मोहम्मद शमी-भुवनेश्वर कुमार की हो सकती है वनडे टीम में वापसी, युवा गेंदबाजों ने किया निराश
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines