ICC Rankings: आईसीसी ने 14 अक्टूबर को आईसीसी रैंकिंग का ऐलान कर दिया है. कई भारतीय खिलाड़ियों को फायदा हुआ है, जबकि कई खिलाड़ियों को जबरदस्त नुकसान हुआ है. आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग टॉप-5 की लिस्ट में एक भी भारतीय गेंदबाज नहीं हैं. इसके अलावा टॉप-10 में केवल अक्षर पटेल ही बचे हैं. हालांकि उन्हें भी दो पायदान का नुकसान हुआ है. आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में 3 खिलाड़ियों को नुकसान हुआ है.
इन 3 खिलाड़ियों को हुआ नुकसान
आईसीसी टी-20 गेंदबाजी रैंकिंग में अक्षर पटेल को दो पायदान का नुकसान हुआ है. अक्षर सातवें से नौवें स्थान पर आ गए हैं. उनके पास 649 रेटिंग हैं. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह भी टी-20 रैंकिंग में टॉप-10 से बाहर हो गए हैं. बुमराह 10वें स्थान से 11वें स्थान पर आ गए हैं. उनके पास 637 रेटिंग हैं. इसके अलावा चोट की वजह से टीम इंडिया से बाहर चल रहे फिरकी गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को भी नुकसान हुआ है. चक्रवर्ती 632 रेटिंग के साथ 12वें स्थान से 15वें स्थान पर खिसक गए हैं. इन 3 भारतीय गेंदबाजों को आईसीसी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है.
श्रेयस अय्यर की हुई टॉप-5 में एंट्री
वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में श्रेयस अय्यर कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें नई आईसीसी रैंकिंग में 3 पायदान का फायदा मिला है. वह सातवें स्थान से चौथे स्थान पर आ गए हैं. अय्यर 798 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं.
इसके अलावा ईशान किशन ने टी-20 बैटिंग रैंकिंग में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है. वह 904 रेटिंग के साथ नंबर-1 पर हैं. वहीं, अभिषेक शर्मा का भी जलवा बरकरार है. वह 891 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा को लेकर चेतेश्वर पुजारा का बड़ा दावा, बोले- क्रिस गेल की तरह लंबे समय तक याद रखा जाएगा नाम’
वनडे में रोहित-विराट का जलवा
वनडे रैंकिंग में शुभमन गिल की बादशाहत बरकरार है. वह 841 रेटिंग के साथ पहले नंबर पर हैं. इसके अलावा विराट कोहली 781 रेटिंग के साथ तीसरे नंबर पर हैं. वहीं, रोहित शर्मा 770 रेटिंग के साथ चौथे नंबर पर हैं. इस तरह भारत के 3 बल्लेबाज वनडे बैटिंग रैंकिंग में अपना झंडा गाड़े हुए हैं.
टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में भारत का कोई भी बल्लेबाज टॉप-5 में नहीं है. हालांकि ऋषभ पंत और शुभमन गिल टॉप-10 में बने हुए हैं. पंत 713 रेटिंग के साथ सातवें स्थान पर हैं, जबकि गिल 709 रेटिंग के साथ नौवों स्थान पर बने हुए हैं.
संबंधित खबरें
शुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
35 mins agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
49 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
1 hr agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
2 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
3 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
3 hrs agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines