Best Batters Dehradun Warriors: UPL 2025 की शुरुआत 27 सितंबर से होने वाली है. देहरादून वॉरियर्स का प्रतियोगिता में पहला मैच यूएसएन इंडियंस से होने वाला है है. यूएसएन पिछली बार की चैंपियन है. हालांकि, देहरादून इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए फेवरेट नजर आ रही है क्योंकि उनका बल्लेबाजी ऑर्डर काफी मजबूत है. वो उत्तराखंड प्रीमियर लीग में वॉरियर्स की जीत की राह आसान कर सकते हैं. युवराज चौधरी समेत कुछ विस्फोटक खिलाड़ी हैं, जो 2025 के UPL में देहरादून वॉरियर्स की नैया पार लगा सकते हैं.
1. युवराज चौधरी
24 साल के युवराज चौधरी ने UPL 2024 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था और वो MVP रहे थे. 24 साल के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ने पिछले साल 5 मैच खेले थे और 322 रन बनाए थे. उन्होंने 192.81 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी और उनका औसत 80.50 का रहा था. इसी शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL 2025 ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रूपये में खरीदा था. वो अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और वो इस साल देहरादून वॉरियर्स के लिए गदर मचा सकते हैं.
ये भी पढ़ें: UPL 2025: बल्लेबाजों के लिए ‘काल’ बनेंगे देवेंद्र बोरा, पिछले सीजन जमकर बरपाया था गेंद से कहर
2. अंजनेय सूर्यवंशी
अंजनेय सूर्यवंशी 22 साल के राइट हैंड बल्लेबाज हैं. UPL 2024 में उन्होंने 4 मैच खेले थे और 129.41 के स्ट्राइक रेट से 88 रन बनाए थे. इसी बीच उनका सर्वाधिक स्कोर 43 रन का था. उनका लिस्ट ए रिकॉर्ड अच्छा है और उन्होंने 151.61 के स्ट्राइक रेट से वहां रन बनाए हैं. उनका UPL 2024 में 29.33 का एवरेज था लेकिन अब उन्होंने काफी सुधार कर लिया है. उनका आक्रमक अंदाज देहरादून वॉरियर्स के लिए मददगार रह सकता है.
3. संस्कार रावत
UPL 2024 में संस्कार रावत ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 4 मैच खेले थे और 191 रन बनाए थे. इसी बीच उनका औसत 47.75 का रहा था और उन्होंने 164 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी. इसी बीच रावत का सर्वाधिक स्कोर 80 रन रहा था. वो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज हैं और अपने आक्रमक अंदाज से पावरप्ले में टीम को विस्फोटक शुरुआत दे सकते हैं. इसके बाद वो मिडल ओवरों में स्ट्राइक रोटेट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- UPL 2025 live Streaming: 27 सितंबर से दूसरे सीजन का आगाज, ऐसे लाइव देख पाएंगे देहरादून वॉरियर्स का ओपनिंग मैच
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
50 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines