हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 अफगानी क्रिकेटर की मौत पर ICC का बयान देख बौखलाया पाकिस्तान, सूचना मंत्री लगा रहे हैं बड़ा आरोप 

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तानी सेना ने सीजफायर तोड़ते हुए अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक किया. इस हवाई हमले में 3 अफगानी युवा क्रिकेटरों की भी मौत हो गई. पूरे क्रिकेट जगत ने इस हमले की निंदा की. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के उन खिलाड़ियों के बारे में पोस्ट करने पर आईसीसी ने भी इस हमले की निंदा की. जिसको देख अब पाकिस्तानी सरकार बौखला गई है.

विज्ञापन
Pakistan Information Minister Ata Tarar on ICC

Pakistan-Afghanistan War 2025: पाकिस्तानी अटैक में अफगानिस्तान के 3 युवा खिलाड़ियों की मौत हो गई थी. जिसको लेकर ही क्रिकेट जगत में बड़ी चर्चा चल रही थी. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के साथ ट्राई सीरीज में खेलने से मना कर दिया था. इन सबके बाद आईसीसी और बीसीसीआई ने भी इस इस हमले पर शोक प्रकट किया था. जिसको देखकर पाकिस्तान के सूचना मंत्री अता तरार को मिर्ची लग गई है. उन्होंने आईसीसी पर ही बड़ा आरोप लगा दिया है.  

पाकिस्तानी सरकार ने आईसीसी पर लगाया पक्षपात का आरोप  

पाकिस्तान सरकार के सूचना मंत्री अता तरार ने अफगानिस्तान में 3 क्रिकेटरों की मौत के मामले में आईसीसी के बयान को पक्षपातपूर्ण करार देते हुए खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि आईसीसी ने अपने बयान में कहीं भी पाकिस्तान का जिक्र नहीं किया था. जिसके बाद भी तरार ने रविवार को बयान देते हुए कहा, ‘हम आईसीसी के उस बयान को खारिज करते हुए उसकी निंदा करते हैं, जिसमें दावा किया गया है कि पाकिस्तानी हमलों में 3 अफगान क्रिकेटर मारे गए. आईसीसी ने अफगानिस्तान बोर्ड के दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करने की जहमत नहीं उठाई और एक बयान जारी कर पाकिस्तान को हमले का दोषी करार दिया. 

ये भी पढ़ें: IND vs AUS: 8 गेंद विराट तो 14 गेंद में रोहित की पारी का हुआ अंत, दिवाली पर टूटा फैंस का दिल

विज्ञापन

अता तरार ने पाकिस्तान को ही बताया आतंकवाद का शिकार 

आईसीसी को अपने बयान बदलने की बात कहते हुए सूचना मंत्री अता तरार ने कहा, ‘यह अजीब है कि आईसीसी के बयान के कुछ घंटों बाद आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वही शब्द दोहराए और अफगानिस्तान बोर्ड ने भी इसी तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया. अफगानिस्तान बोर्ड ने कोई वास्तविक सबूत पेश किए बिना बयान दिया. पाकिस्तान खुद आतंकवाद का शिकार है. यह आईसीसी की स्वतंत्रता और निष्पक्ष दृष्टिकोण पर गंभीर प्रश्न उठाता है. एक अंतरराष्ट्रीय खेल संस्था को ऐसे विवादास्पद दावे को बढ़ावा नहीं देना चाहिए जिसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है. आईसीसी को स्वतंत्र रहकर अपना काम करना चाहिए और दूसरों के उकसावे पर विवादास्पद बयान देने से बचना चाहिए.’

ये भी पढ़ें: PCB ने किया ऐलान, ट्राई सीरीज में अफगानिस्तान की जगह लेगी ये टीम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola