Haider Ali Arrested: पाकिस्तानी खिलाड़ी हैदर अली पर कुछ गंभीर आरोप लगे हैं। वो पाकिस्तान ए टीम का हिस्सा हैं और हाल ही में इंग्लैंड टूर पर गए थे। उनके लिए यहां चीजें मुश्किल हो गई और उन्हें गिरफ्तार भी किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब बड़ा कदम उठाते हुए 24 साल के हैदर को सस्पेंड कर दिया है और उन्होंने मामले की जांच करने के बारे में भी बताया है।
हैदर अली पर लगे गंभीर आरोप
हैदर अली पाकिस्तान के लिए अपना जलवा बिखेर चुके हैं। वो हाल ही में पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए) के लिए खेले। वो इंग्लैंड में कुछ क्लब के खिलाफ क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे। खबरों के अनुसार हैदर अली को होव में ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस द्वारा बलात्कार के केस में गिरफ्तार किया गया था और बाद में उन्हें बेल पर छोड़ दिया गया। PCB ने स्टेटमेंट जारी करते हुए बताया है कि उन्होंने हैदर को सस्पेंड करने का फैसला किया है।
PCB ने हैदर अली को लेकर स्टेटमेंट में क्या कहा?
PCB ने हैदर अली पर गंभीर आरोप लगने के बाद आधिकारिक तौर पर स्टेटमेंट जारी की। उन्होंने कहा, ‘जांच एक हादसे को लेकर हो रही है, जो पाकिस्तान शाहीन के इंग्लैंड टूर के दौरान हुआ था। सभी चीजों और अधिकारों को ध्यान में रखते हुए PCB ने यह तय किया है कि हैदर अली को लीगल तौर पर सही तरह से सपोर्ट मिले, जिससे वो अपने अधिकारों का बचाव कर सकते। PCB पूरी तरह से यूनाइटेड किंगडम की लीगल प्रक्रिया का सम्मान करता है। PCB ने हैदर अली को अस्थायी समय के लिए अभी से सस्पेंड कर दिया है, जब तक जांच का नतीजा नहीं आ जाता।’
हैदर अली ने पाकिस्तान के लिए खेले हैं 37 मैच
हैदर अली ने नवंबर 2020 में पाकिस्तान के लिए अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो 35 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुके हैं, जिसमें उन्होंने 505 रन बनाए हैं। वो कुल 3 अर्धशतक लगाने में सफल हुए थे। इसके अलावा हैदर ने 2 वनडे मैचों में भी पाकिस्तान का नेतृत्व किया है और 42 रन बनाए हैं। अली पर बलात्कार जैसा गंभीर आरोप लगा है और अगर यह सही साबित हो गया, तो उनका करियर पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा।
ये भी पढ़ें:- भारत के खिलाफ सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई U19 टीम का ऐलान, पीली जर्सी में दिखेंगे दो भारतीय मूल के खिलाड़ी
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
52 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines