IPL को और रोमांचक बनाने के लिए आया नया नियम, तेज गेंदबाजों की हुई चांदी

IPL 2024 Auction: आईपीएल को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए लीग में एक नया नियम जोड़ा गया है। गेंदबाज अब एक ओवर में दो बाउंसर डाल सकते हैं।

Bouncers Jaydev Unadkat IPL Auction 2024

आईपीएल 2024 में आया नया नियम। (Social Media)

विज्ञापन

IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के लिए आज (19 दिसंबर) दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने वाली है। इससे पहले प्रतिष्ठित लीग से जुड़ी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। इंडियन प्रीमियर लीग को और ज्यादा रोमांचक बनाने के लिए एक नया नियम लाया गया है। अबतक के आईपीएल इतिहास में हमने देखा था कि मैच के दौरान एक गेंदबाज एक ओवर में केवल एक ही बाउंसर फेंक सकता था, लेकिन अब गेंदबाजों की चांदी हो गई है। नए नियम के मुताबिक अब तेज गेंदबाज एक ओवर में दो बाउंसर फेंक सकेंगे। यानी अगले सीजन में अब बल्लेबाजों की जमकर परीक्षा होने वाली है।

घरेलू क्रिकेट में हो चुका है ट्रॉयल:

ऐसा नहीं है कि बोर्ड ने बिना सोचे समझे इस नियम को आईपीएल में लागू करने का फैसला लिया है। इसका ट्रॉयल हाल ही में संपन्न हुए घरेलू क्रिकेट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में किया गया था। यहां यह हिट भी रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल में इस नियम के लागू होने से प्रतिष्ठित लीग का रोमांच और ज्यादा बढ़ेगा। टूर्नामेंट के दौरान यह नियम गेंदबाजों खासकर तेज गेंदबाजों के लिए ब्रह्मास्त्र साबित हो सकता है।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)

नए नियम से खुश हुए जयदेव उनादकट:

आईपीएल के इस नए नियम से जयदेव उनादकट काफी खुश हैं। टीम इंडिया से बाहर चल रहे 32 वर्षीय तेज गेंदबाज का कहना है कि मेरे हिसाब से एक ओवर में दो बाउंसर काफी उपयोगी साबित होगा। यह नियम गेंदबाजों को बल्लेबाजों के खिलाफ अतरिक्त लाभ पहुंचाएगा।

विज्ञापन

उनादकट ने उदाहरण देते हुए समझाया कि जैसे में एक ओवर में धीमी बाउंसर डालता हूं तो उसके बाद विपक्षी बल्लेबाज आश्वस्त हो जाता है कि अब कोई दूसरा बाउंसर नहीं आएगा। हालांकि बल्लेबाज के मन में अब भय रहेगा कि पता नहीं अगली गेंद क्या होगी। यह नियम गेंदबाजों के लिए फायदेमंद साबित होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ