Uzairullah Niazai Century: अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के साथ हो रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 310 रन लगाए हैं. 18 साल के अफगानी बल्लेबाज ने अहम मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को जमकर पानी पिलाया.
नंबर चार पर बैटिंग करने उतरे उजैरुल्लाह नियाजई ने शानदार बैटिंग करते हुए 86 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. नियाजई को दूसरे छोर से फैसल शिनोजादा का भी अच्छा साथ मिला. फैजल ने भी 93 गेंदों में 110 रनों की दमदार इनिंग खेली.
18 वर्षीय बैटर के आगे बेबस भारतीय गेंदबाज
सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत दमदार रही और पहले विकेट के लिए उस्मान सादात और खालिद ने मिलकर 53 रन जोड़े. खालिद 31 रन बनाकर चलते बने. वहीं, उस्मान 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फैजल और उजैरुल्लाह ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 148 रन जोड़े. फैजल और उजैरुल्लाह के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए.
फैजल ने 93 गेंदों में 15 चौके की मदद से 110 रन ठोके.फैजल के आउट होने का ज्यादा फर्क उजैरुल्लाह की बैटिंग पर नहीं पड़ा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 86 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. उजैरुल्लाह ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 2 सिक्स जमाए, जिसके दम पर अफगानिस्तान 300 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही.
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की चैंपियन टीम पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, फाइनल हारने वाले देश की भी होगी बल्ले-बल्ले
टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास
भारतीय टीम को अंडर -19 वर्ल्ड चैंपियन का अगर तमगा हासिल करना है, तो आयुष म्हात्रे की सेना को इतिहास रचना होगा. सेमीफाइनल मुकाबले में आजतक कभी भी 300 प्लस का टारगेट चेज नहीं हो सका है. भारत ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 245 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, जो सेमीफाइनल में अब तक का सबसे बड़ा चेज भी है. अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया है.
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
31 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines