---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

INDU19 vs AFG-U19: 18 साल के अफगानी बल्लेबाज के आगे बेबस हुए भारतीय बॉलर्स, धमाकेदार शतक ठोक लूटी महफिल

Uzairullah Niazai Century: 18 साल के अफगानी बल्लेबाज के आगे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए. उजैरुल्लाह नियाजई और फैजल की शतकीय पारी के दम पर अफगानिस्तान ने तीसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है.

Uzairullah Niazai Century: अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत अफगानिस्तान के साथ हो रही है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानी टीम ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 310 रन लगाए हैं. 18 साल के अफगानी बल्लेबाज ने अहम मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों को जमकर पानी पिलाया.

नंबर चार पर बैटिंग करने उतरे उजैरुल्लाह नियाजई ने शानदार बैटिंग करते हुए 86 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. नियाजई को दूसरे छोर से फैसल शिनोजादा का भी अच्छा साथ मिला. फैजल ने भी 93 गेंदों में 110 रनों की दमदार इनिंग खेली.

---विज्ञापन---

18 वर्षीय बैटर के आगे बेबस भारतीय गेंदबाज

सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम की शुरुआत दमदार रही और पहले विकेट के लिए उस्मान सादात और खालिद ने मिलकर 53 रन जोड़े. खालिद 31 रन बनाकर चलते बने. वहीं, उस्मान 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद फैजल और उजैरुल्लाह ने मोर्चा संभाला और तीसरे विकेट के लिए 148 रन जोड़े. फैजल और उजैरुल्लाह के आगे भारतीय गेंदबाज पूरी तरह से बेबस नजर आए.

फैजल ने 93 गेंदों में 15 चौके की मदद से 110 रन ठोके.फैजल के आउट होने का ज्यादा फर्क उजैरुल्लाह की बैटिंग पर नहीं पड़ा और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 86 गेंदों में 101 रनों की नाबाद पारी खेली. उजैरुल्लाह ने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 2 सिक्स जमाए, जिसके दम पर अफगानिस्तान 300 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 की चैंपियन टीम पर बरसेगा छप्परफाड़ पैसा, फाइनल हारने वाले देश की भी होगी बल्ले-बल्ले

टीम इंडिया को रचना होगा इतिहास

भारतीय टीम को अंडर -19 वर्ल्ड चैंपियन का अगर तमगा हासिल करना है, तो आयुष म्हात्रे की सेना को इतिहास रचना होगा. सेमीफाइनल मुकाबले में आजतक कभी भी 300 प्लस का टारगेट चेज नहीं हो सका है. भारत ने साल 2024 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 245 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था, जो सेमीफाइनल में अब तक का सबसे बड़ा चेज भी है. अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा किया है.

First published on: Feb 04, 2026 05:21 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola