---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

‘120% गारंटी है पाकिस्तान यहां आएगा…,’ आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा दावा

नई दिल्ली: एशिया कप के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरीन में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का आमना-सामना होने के बाद फिलहाल ये फैसला टाल दिया गया है कि एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं, लेकिन इस बीच दोनों ओर से […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: एशिया कप के आयोजन को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। बहरीन में एशियन क्रिकेट काउंसिल की बैठक में जय शाह और पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी का आमना-सामना होने के बाद फिलहाल ये फैसला टाल दिया गया है कि एशिया कप पाकिस्तान में होगा या नहीं, लेकिन इस बीच दोनों ओर से बयानबाजी चरम पर है। हाल ही पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने विवादित बयान देकर इस विवाद को बढ़ाने का काम किया। मियांदाद ने कहा कि वे न आएं तो भाड़ में जाएं, हमें क्या पड़ी है। इसके बाद मियांदाद लगातार निशाने पर हैं।

मैं आपको लिखित में दे सकता हूं

इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत में होने वाले 2023 विश्व कप का बहिष्कार किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा- “पाकिस्तान के लोग कह रहे हैं कि अगर हम एशिया कप के लिए वहां नहीं जाते हैं, तो वे हमारे घर भी विश्व कप खेलने नहीं आएंगे, क्या ऐसा हो सकता है?” मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि एशिया कप हो या न हो, इस बात की 120% गारंटी है कि पाकिस्तान यहां आएगा और विश्व कप भी खेलेगा। अगर पाकिस्तान विश्व कप का बहिष्कार करता है, तो नतीजे गंभीर होंगे। यह मेरी राय है।”

---विज्ञापन---

और पढ़िए –BGT 2023: किसका पलड़ा भारी? सीरीज से पहले सेट हुआ माहौल, दिग्गजों ने किया अपना-अपना प्रिडिक्शन

एशिया कप तटस्थ स्थान पर होगा

एशिया कप भारत में एकदिवसीय विश्व कप से पहले सितंबर में पाकिस्तान में निर्धारित था। हालांकि एसीसी अध्यक्ष जय शाह ने यह कहकर सुर्खियां बढ़ा दी थी कि एशिया कप तटस्थ स्थान पर होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा है कि वे पाकिस्तान का दौरा नहीं करेंगे, लेकिन एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) द्वारा कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। पिछले हफ्ते बहरीन में एक आपातकालीन बैठक हुई थी, जिसमें तय किया गया था कि आयोजन स्थल पर अंतिम फैसला मार्च में किया जाएगा।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Feb 07, 2023 08:30 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola