BCCI’s 95th Annual General Meeting: 18 सितंबर को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की 95वीं वार्षिक आम बैठक मुंबई स्थित बीसीसीआई मुख्यालय में हुई थी, जिसमें बोर्ड ने 10 बड़े फैसले लिए हैं. मीटिंग में आईपीएल 2027 को लेकर भी बड़ा फैसला किया गया. आगामी आईपीएल सीजन को बड़ किया जाएगा. इसके अलावा घरेलू अंपायरों की मैच फीस में बढ़ोतरी की गई है. बीसीसीआई ने 10 बड़े फैसले मीटिंग के बाद साझा किए हैं.
बोर्ड ने लिए 10 फैसले
मीटिंग में आईपीएल की शासी परिषद में आम सभा के 2 प्रतिनिधियों को चुना गया है. जिसमें अरुण कुमार धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार का नाम है. धूमल आईपीएल के चेयरमैन भी हैं.
बीसीसीआई के वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिट स्टेटमेंट ऑफ बैक अकाउंट के लिए आम सभा द्वारा अनुमोदित किया है. इसके अलावा बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट भी जेनरल बॉडी ने अप्रूव कर दिया है. वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ऑडिटर की नियुक्ति कर ली गई है.
बैठक में आईपीएल 2027 को लेकर भी बड़ा फैसला किया गया. इस बार आईपीएल का 20वां संस्करण खेला जाएगा. ऐसे में इसे भव्य तरीके से मनाने का फैसला किया गया है. यानी आईपीएल 2027 की चमक बढ़ने वाली है. आईपीएल का पहला संस्करण साल 2008 में खेला गया था. अब तक कुल 19 सीजन खेले जा चुके हैं. ऐसे में अब 20वें सीजन की तैयारी बीसीसीआई खास अंदाज में करने वाली है.
इसके अलावा बीसीसीआई ने 2028 में बीसीसीआई के शताब्दी समारोह की प्रक्रिया शुरू कर दी है और इसे हरी झंडी मिल गई है. शताब्दी समारोह दिसंबर 2027 से शुरू होकर 2028 तक चलने वाले एक साल के कार्यक्रम के माध्यम से मनाया जाने वाला है.
इसके अलावा बोर्ड ने सर्वसम्मति से अंपायरों और मैच रेफरी की फीस में होने वाली बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है. अब घरेलू क्रिकेट के अंपायर और मैच रेफरी की सैलरी बढ़ जाएगी. वहीं, बीसीसीआई ने यौन उत्पीड़न रोकथाम नीति के तहत एक नई समिति का गठन किया है. वहीं एज वेरिफिकेशन पॉलिसी को भी इस बैठक में अपनाया गया है. अपनी उम्र गलत बताने वाले खिलाड़ियों को तगड़ा नुकसान होने वाला है. इस तरह के कई मामले अबतक सामने आ चुके हैं.
बैठक में आखिरी फैसला दिव्यांग क्रिकेटरों को समर्थन देने पर किया गया है. बोर्ड दिव्यांग क्रिकेटरों के विकास और प्रगति को बढ़ावा देगी और उनके उपयुक्त सुविधाएं और संसाधन शामिल करने की बात कही गई है.
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
20 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
42 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines