Cricket के मैदान पर रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं। कोई भी खिलाड़ी या टीम कोई रिकॉर्ड बनाती है तो उसके टूटने की संभावना बनी रहती है। लेकिन क्रिकेट में कई महारिकॉर्ड ऐसे भी हैं, जो दशकों के बाद भी कोई खिलाड़ी या टीम नहीं तोड़ पा रही है। इन रिकॉर्डों को तोड़ना तो दूर, कोई भी टीम या खिलाड़ी इन रिकॉर्ड्स के करीब भी नहीं पहुंच पा रहा है। इस रिपोर्ट में हम आपको ऐसे ही महारिकॉर्ड से रूबरू करा रहे हैं, जिनका हाल फिलहाल में टूट पाना नामुमकिन लग रहा है।
-
सचिन तेंदुलकर का शतकों का रिकॉर्ड
क्रिकेट के भगवान के नाम से पहचाने जाने वाले दिग्गज भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करिअर में शतकों का शतक लगाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट व वनडे मैच में 100 शतक लगाए हैं और ऐसा करने वाले वह दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड के सबसे करीब पहुंचने वाले खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग रहे हैं, जिन्होंने कुल 71 शतक थे। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है वो सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड के और करीब नहीं पहुंच सके।
हालांकि, सचिन तेंदुलकर मानते हैं कि विराट कोहली में वो काबिलियत है कि वो उनके 100 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। लेकिन विराट कोहली के लिए भी ये करना आसान नहीं है। विराट कोहली अब तक कुल 80 शतक जड़ चुके हैं। उन्हें सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अभी 21 शतक और लगाने हैं।
-
डॉन ब्रेडमैन का रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रेडमैन ने 52 टेस्ट मैच में 99.94 की औसत से कुल 6996 रन बनाए हैं। इसमें 29 शतक और 13 अर्धशतक शामिल हैं। डॉन ब्रेडमैन का 99.94 की औसत से रन बनाने का रिकॉर्ड 1948 से लेकर अब तक नहीं टूट सका है। ये रिकॉर्ड तोड़ना तो दूर कोई भी खिलाड़ी इस रिकॉर्ड के आसपास भी नहीं पहुंच पाया है।
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान टीम में चल रही गुटबाजी! शाहीन के साथ विवाद को लेकर शान मसूद का बड़ा बयान
-
ब्रायन लारा के 400 रन
वेस्टइंडीज के महान खिलाड़ी ब्रायन लारा ने टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक 400 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 10 अप्रैल 2004 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में ये नाबाद 400 रन का स्कोर बनाया था। ब्रायन लारा के इस रिकॉर्ड के सबसे करीब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी मैथ्यू हेडन पहुंचे थे, जिन्होंने 380 की पारी खेली थी। ब्रायन लारा के नाम ही घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है, उन्होंने घरेलू क्रिकेट में सर्वाधिक 500 रन बनाए थे। लारा के इस रिकॉर्ड के करीब भी आज तक कोई खिलाड़ी नहीं पहुंच सका है।
-
मुरलीधरन के विकेट लेने का रिकॉर्ड
श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 800 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के नाम कुल 1347 विकेट दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट में मुथैया मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड के सबसे करीब ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न पहुंचे थे, जिन्होंने कुल 1001 विकेट हासिल किए थे। वहीं, टेस्ट क्रिकेट में भी शेन वॉर्न मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (708) हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे। मुथैया मुरलीधरन के इस रिकॉर्ड के आसपास कोई भी क्रिकेटर नहीं पहुंच सका है।
-
जिम लेकर के 19 विकेट लेने का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज जिम लेकर ने एक टेस्ट मैच में सर्वाधिक 19 विकेट लेने का कारनामा किया था। उन्होंने ये कारनामा 26 जुलाई 1956 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा था, जिसमें उन्होंने एक टेस्ट मैच में 90 रन देकर कुल 19 विकेट हासिल किए थे। जिम लेकर के इस रिकॉर्ड के करीब भी आज तक कोई भी गेंदबाज नहीं पहुंच सका है। उनके इस रिकॉर्ड के सबसे करीब इंग्लैंड के दिग्गज गेंदबाज सिडनी बार्न्स पहुंचे थे, जिन्होंने एक मैच में कुल 17 विकेट हासिल किए थे।
-
श्रीलंका का एक पारी में सर्वाधिक स्कोर
श्रीलंका ने 2 अगस्त 1997 को भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाते हुए एक पारी में सर्वाधिक 952 रन का स्कोर बनाया। ये टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम की ओर से बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर था। श्रीलंका के इस रिकॉर्ड के करीब भी कोई टीम नहीं पहुंच सकी है। श्रीलंका से पहले इंग्लैंड की टीम ने सर्वाधिक 902 रन एक इनिंग में बनाए थे। इंग्लैंड ने ये रिकॉर्ड 20 अगस्त 1938 को बनाया था।
ये भी पढ़ें:- 1 मैच और खत्म हो गया इन 7 खिलाड़ियों का IPL करियर, देखें पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
8 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines