Cricket का रोमांच दर्शकों को खूब पसंद आता है। दर्शक हमेशा ही रोमांचक मुकाबला देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। क्रिकेट में ये रोमांच बढ़ता भी है, जब दोनों टीमें बराबर का स्कोर बनाती हैं और दोनों टीमों के बीच सुपर ओवर का मैच होता है तो उस पल में कितना आनंद आता है ये क्रिकेट के फैंस ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। 20 या 50 ओवर के पूरे मैच का फैसला अब यही 1-1 ओवर तय करता है, जिसे सुपर ओवर के नाम से जाना जाता है। इस ओवर में ज्यादा रन बनाने वाली टीम को जीत मिल जाती है। इस बीच फैंस के मन में ये सवाल भी जरूर ही उठता होगा कि आखिर सुपर ओवर में अब तक सबसे ज्यादा रन किस टीम ने बनाए हैं। तो आइए इस रिपोर्ट में आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं कि टी20 क्रिकेट में अब तक सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली टीम कौन सी है।
वेस्टइंडीज
सुपर ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अब तक वेस्टइंडीज के नाम दर्ज है। दिसंबर 2008 में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में मैच खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए थे। इसके जवाब में वेस्टइंडीज की टीम भी 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन ही बना सकी थी। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें वेस्टइंडीज ने 25 रन बना डाले थे। ये 25 रन क्रिस गेल के बल्ले से निकले थे और न्यूजीलैंड की ओर से गेंदबाजी दिग्गज गेंदबाज डेनियल विटोरी कर रहे थे। इस लक्ष्य के जवाब में न्यूजीलैंड की टीम सुपर ओवर में 2 विकेट खोकर 15 रन ही बना पाई थी।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो हुआ वायरल
भारत
29 जनवरी 2020 को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज का तीसरा मुकाबला हेमिल्टन के मैदान पर खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को आखरी ओवर में जीत के लिए 9 रनों की जरूरत थी। लेकिन वो सिर्फ 8 रन ही बना सकी। इसके बाद सुपर ओवर हुआ, जिसमें न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने इस लक्ष्य का आसानी से पीछा किया और 20 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ऋषभ पंत ने की MS Dhoni की बराबरी, 634 दिन बाद किया ये कारनामा
वेस्टइंडीज
2012 के टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला गया था। इस मैच में वेस्टइंडीज की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 139 रनों पर सिमट गई थी। इस छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को मैच की आखरी गेंद पर जीत के लिए 2 रनों की जरूरत थी। लेकिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेसवेल सिर्फ एक रन बना पाए थे। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया। सुपर ओवर में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने 6 गेंदों पर 18 रन बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज 6 गेंदों पर सिर्फ 17 रन बना पाए थे और इस रोमांचक मैच में उसे 1 रन से हार का सामना करना पड़ा था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: 26 साल की उम्र में 12वां शतक, गिल ने पहली बार किया बड़ा कारनामा
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
20 mins agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
1 hr agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
8 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
9 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
9 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
10 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines