Cricket एक ऐसा खेल हैं जहां कुछ भी संभव है। अपने देश की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में खेलने के लिए भी बड़ी संख्या में लोग सपना देखते रहते हैं। हालांकि, कई ऐसे भी खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने खुद राष्ट्रीय टीम में जगह बनाई और बाद में उन्हीं के घर के दूसरे सदस्य यानी कि उनके भाई ने भी राष्ट्रीय टीम तक का सफर तय कर लिया। इसमें इरफान पठान-यूसुफ पठान और हार्दिक पांड्या-कुनाल पांड्या जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। लेकिन क्रिकेट में ऐसा भी हो चुका है, जब दो नहीं बल्कि तीन भाइयों को राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में चुना गया था।
अब तक 3 बार हो चुका है ऐसा
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक 3 बार ऐसे मौके आ चुके हैं, जब एक टेस्ट में दो नहीं बल्कि 3 सगे भाई खेलते हुए नजर आए हैं। क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नजारा पहली बार साल 1880 में द ओवल टेस्ट मैच में देखने को मिला था, जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में 3 सगे भाई मैच खेलने के लिए उतरे थे। ये तीन भाई एडवर्ड ग्रेस, डब्ल्यूजी ग्रेस और फ्रेडरिक ग्रेस थे। इसके बाद साल 1891-92 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड की टीम में एक और 3 सगे भाई एक साथ खेलते हुए नजर आए थे।
केपटाउन में खेले गए इस टेस्ट मैच में फ्रैंक हेर्ने, एलेक हर्ने और जॉर्ज गिब्सन की तिकड़ी मैच खेल रही थी। खास बात ये है कि इस मैच में फ्रैंक हर्ने साउथ अफ्रीका टीम की ओर से खेल रहे थे, जबकि बाकी दो सगे भाई एलेक और जॉर्ज गिब्सन हर्ने विरोधी टीम इंग्लैंड की ओर से खेल रहे थे। फ्रैंक हेर्ने ने इंग्लैंड की ओर से अपने करियर की शुरूआत की थी लेकिन बाद में वो दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा बन गए थे। जबकि उनके दोनों भाई इंग्लैंड के लिए ही खेलते रहे।
ये भी पढ़ें:- 2 साल के बाद मैदान पर वापस लौटा टीम इंडिया का ये दिग्गज खिलाड़ी, निभाएगा अहम भूमिका
पाकिस्तान क्रिकेट टीम में भी मिली 3 भाईयों को जगह
पाकिस्तान की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में मुश्ताक मोहम्मद, हनीफ मोहम्मद और सादिक मोहम्मद नाम के तीन सगे भाईयों को एक साथ जगह मिली थी। ये तीनों भाई पाकिस्तान के लिए साल 1969-70 में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी खेलते हुए नजर आए थे। हनीफ और सादिक मोहम्मद ने इस मैच में पाकिस्तान के लिए ओपनिंग की थी। वहीं, मुश्ताक मोहम्मद नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला गया ये टेस्ट मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ था। इस टेस्ट मैच में पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान सादिक मोहम्मद ने 69 रन, हनीफ ने 22 रन और नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने उतरे मुश्ताक ने 14 रन की पारी खेली थी। दूसरी पारी में सादिक ने 37, हनीफ ने 35 और मुश्ताक ने 19 रन का स्कोर बनाया था।
ये भी पढ़ें:- टी20 क्रिकेट में संन्यास का फैसला वापस लेंगे रोहित शर्मा? कप्तान ने खुद दिया जवाब
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने शेयर की बोल्ड तस्वीरें, भड़क उठे फैंस
संबंधित खबरें
सैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
24 mins agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
58 mins agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
2 hrs agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
3 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
9 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
9 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
10 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
11 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines