Cricket के मैदान पर खिलाड़ियों के बीच नोकझोंक होना आम बात है। खिलाड़ियों के बीच तू-तू मैं-मैं के मामले लगभग हर लीग में देखने को मिलते हैं। लेकिन, खिलाड़ियों के बीच मारपीट के मामले अमूमन कम ही देखने को मिलते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक क्रिकेट लीग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मैदान पर खिलाड़ियों के बीच भीषण लड़ाई देखने को मिल रही है। खिलाड़ियों के बीच हाथापाई के मामले ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक खिलाड़ी ने बल्ला लेकर दूसरे खिलाड़ी को दौड़ा लिया।
Live मैच में हुआ बवाल
UAE में इन दिनों एमसीसी वीकडेज बैश लीग क्रिकेट खेली जा रही है। इस लीग में एरोविसा क्रिकेट और रबदान क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया था। इस दौरान एरोविसा क्रिकेट टीम के एक गेंदबाज ने रबदान टीम के एक बल्लेबाज को आउट करने के बाद जश्न मनाया। लेकिन गेंदबाज ने इस जोश में अपना होश खो दिया और बल्लेबाज के सामने आकर आक्रमक अंदाज में भद्दा इशारा किया और उन्हें पवेलियन की ओर जाने के लिए कहने लगे। गेंदबाज को इस तरह से जश्न मनाते देख बल्लेबाज ने भी अपना आपा खो दिया। इसके बाद बल्लेबाज और गेंदबाज में हाथापाई शुरू हो गई और दोनों ने एक दूसरे को जमीन पर पटक दिया। हालांकि, इस बीच टीम के अन्य साथियों और अंपायरों ने दोनों खिलाड़ियों को अलग करने की कोशिश की।
बल्ला लेकर दौड़ाया
बल्लेबाज और गेंदबाज जब आपस में लड़ते हुए जमीन पर गिर गए तो साथी खिलाड़ियों ने उन्हें अलग करने की कोशिश की। इस दौरान गेंदबाज ने बल्ला लेकर बल्लेबाज को दौड़ा लिया और भांजना शुरू कर दिया। हालांकि, बल्लेबाज को बल्ला तो नहीं लगा। लेकिन क्रिकेट के मैदान पर हुई इस घटना ने क्रिकेट को शर्मसार कर दिया। यहां वीडियो में देखिए, किस तरह दोनों खिलाड़ियों के बीच भीषण संघर्ष हुआ।
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
15 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
15 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: रोहित शर्मा शून्य पर लौटे पवेलियन, टीम इंडिया की निराशाजनक शुरुआत
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines