Cricket Australia Picks WTC 2023-25 Best XI: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का लीग स्टेज खत्म हो चुका है, जिसके बाद अब इसका फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाला यह मैच 11 जून से खेला जाएगा। इस बड़े मुकाबले से पहले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डब्ल्यूटीसी 2023-25 की अपनी बेस्ट टेस्ट इलेवन का ऐलान किया है। खात बात यह है कि इस टीम में भारत के दो खिलाड़ियों को मौका मिला है, जिसमें सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के अलावा दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल है।
डब्ल्यूटीसी के इस चक्र में दुनियाभर भर में टेस्ट क्रिकेट ने जबरदस्त रोमांच पैदा किया, जिसमें रिकॉर्ड दर्शक, ऐतिहासिक पारियां और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस बेस्ट XI में वे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले दो सालों में घरेलू और विदेशी दोनों परिस्थितियों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ओपनर के तौर पर यशस्वी के साथ उस्मान ख्वाजा को रखा है। ख्वाजा ने इस चक्र में श्रीलंका के खिलाफ 232 रन की पारी खेली।
टीम के मिडिल ऑर्डर में कौन-कौन?
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मिडिल ऑर्डर में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और इंग्लैंड के जो रूट को चुना है। विलियमयन ने पिछले दो सालों में 11 मैच खेले और इसमें 54.85 की औसत से 1152 रन बनाए, जिसमें पांच शतक शामिल हैं। इसके अलावा रूट ने 22 टेस्ट मैचों में हिस्सा लिया और 54.66 की औसत से 1968 रन बनाए, जिसमें सात शतक शामिल हैं। इस टीम में बतौर बल्लेबाज इंग्लैंड के हैरी ब्रूक और श्रीलंका के कामिंदु मेंडिस को भी मौका मिला है, जबकि विकेटकीपर के तौर पर एलेक्स कैरी को शामिल किया गया है।
पैट कमिंस बने टीम के कप्तान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के इस टीम का कप्तान पैट कमिंस को बनाया है, जहां गेंदबाजी में उनका साथ देने के लिए बुमराह के अलावा न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और पाकिस्तान के नोमान अली का नाम शामिल है। इस टीम के 12वें खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के कगीसो रबाडा हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की WTC 2023-25 की बेस्ट इलेवन- यशस्वी जायसवाल, उस्मान ख्वाजा, केन विलियमसन, जो रूट, हैरी ब्रूक, कामिंदु मेंडिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, मैट हेनरी, नोमान अली।
यह भी पढ़ें: ‘लोग विराट कोहली को कभी नहीं भूलेंगे’, वर्ल्ड कप विजेता खिलाड़ी ने की RCB पर 100 करोड़ का मुकदमा करने की मांग
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
2 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
2 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
4 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
5 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines