CPL 2026, Sunil Narine: कैरेबियन प्रीमियम लीग 2026 के 19वें मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बारबाडोस ट्राइडेंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. पोर्ट ऑफ स्पेन में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बारबाडोस ने 128 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे नाइट राइडर्स ने सिर्फ 14.5 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर शानदार जीत दर्ज की.
नाइट राइडर्स की इस जीत के हीरो वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर सुनील नरेन रहे, जिन्होंने मैच में गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया. नरेन ने पहले गेंदबाजी में दो विकेट हासिल किया और फिर फिर बल्ले से सिर्फ 33 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम को धमाकेदार जीत दिलाई. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
सुनील नरेन ने पहले गेंद से बरपाया कहर
इस मुकाबले में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर बारबाडोस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 127 रन बना सकी. बारबाडोस की ओर से जैकरी कार्टर ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए, जबकि कप्तान क्रिस ग्रीन ने 27 रन बनाए. टीम का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका.
नाइट राइडर्स की ओर से सुनील नरेन ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए बारबाडोस के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया. नरेन ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 14 रन देकर 2 अहम विकेट चटकाए. इतना ही नहीं, उन्होंने शुरुआती दो ओवर में महज 1 रन खर्च किया. उनके अलावा, कीरोन पोलार्ड ने 2 विकेट लिए, जबकि बाकी गेंदबाजों ने 1-1 विकेट झटके.
फिर बल्ले से मचाया कोहराम
128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को सुनील नरेन ने तूफानी शुरुआत दिलाई. नरेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए छक्कों की बारिश कर दी. उन्होंने बारबाडोस के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और सिर्फ 28 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया. नरेन ने 33 गेंदों पर 55 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें उन्होंने 6 छक्के और एक चौका लगाया.
नरेन की इस पारी के दम पर नाइट राइडर्स की टीम सिर्फ 14.5 ओवर में ही 3 विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया. उनके अलावा, कॉलिन मुनरो ने 37 रन, जबकि कप्तान निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड ने 12-12 रनों का योगदान दिया. यह नाइट राइडर्स की इस सीजन 5 मैचों में दूसरी जीत रही. टीम की इन दोनों जीत में नरेन ने अहम भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें- जो रूट ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, रिकी पोंटिंग को पछाड़ बने टेस्ट में घर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
33 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
3 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines