CPL 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में रविवार, 9 अगस्त को सेंट लूसिया किंग्स ने एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस के खिलाफ 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इस रोमांचक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट लूसिया की टीम ने 8 विकेट पर 187 रनों का स्कोर खड़ा किया था. लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगा की टीम एक समय आसानी से जीत हासिल करती दिख रही थी, लेकिन आखिरी ओवर में सेंट लूसिया के तेज गेंदबाज फॉर्ड ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए पूरी बाजी पलट दी.
एंटीगा को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत थी और क्रीज पर कप्तान फैबियन एलेन जैसे धाकड़ बल्लेबाज मौजूद थे. इसके बावजूद टीम 8 रन ही बना सकी और मुकाबला 4 रन से गंवा दिया. हैरानी की बात यह रही कि आखिरी ओवर में कप्तान एलेन महज एक रन बना पाए.
ऐसा रहा आखिरी ओवर का रोमांच
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एंटीगा एंड बारबुडा फाल्कंस की टीम ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 175 रन बना लिए थे और अब उसे जीत के लिए आखिरी 6 गेंदों पर 13 रन चाहिए थे. सेंट लूसिया किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज फॉर्ड आखिरी ओवर लेकर आए. क्रीज पर एंटीगा के कप्तान फैबियन एलेन के साथ जहामार हैमिल्टन मौजूद थे. ओवर की पहली गेंद पर हैमिल्टन ने एक रन लिया. इसके बाद दूसरी गेंद पर एलेन ने भी सिर्फ एक रन बना सके.
वहीं, तीसरी गेंद पर हैमिल्टन ने फिर से एक रन लेकर एलेन को स्ट्राइक दे दी. लेकिन चौथी गेंद पर एलेन रन नहीं बना सके और हैमिल्टन रन आउट हो गए. इसके बाद ओवर की 5वीं गेंद पर फॉर्ड ने वाइड गेंद डाली और एंटीगा को एक अतिरिक्त रन मिला. फ्री गेंद पर शमार स्प्रिंगर ने चौका जड़ दिया और अब आखिरी गेंद पर जीत के लिए 5 रन चाहिए थे. लेकिन छठी गेंद पर फॉर्ड ने स्प्रिंगर को बोल्ड कर दिया और सेंट लूसिया ने 4 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया. इस तरह एंटीगा की टीम ने एक जीत हुआ मैच गंवा दिया.
ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में लौटते ही दलीप ट्रॉफी से बाहर हुए सरफराज खान! स्क्वॉड में हुआ बड़ा बदलाव
रॉस्टन चेज और एंड्रियस गाउस बने जीत के हीरो
सेंट लूसिया किंग्स की इस रोमांचक जीत में रॉस्टन चेज और एंड्रियस गाउस ने अहम भूमिका निभाई. गाउस ने एंटिगा के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा और 51 गेंदों में 82 रनों की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें 6 छक्के और 6 चौके शामिल रहे. उनकी इस विस्फोटक पारी की दम पर सेंट लूसिया ने 20 ओवर में 187 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया.
इसके बाद चेज ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 18 रन देकर 2 विकेट अपने नाम कए. वहीं, श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्षणा ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 2 विकेट चटकाए. आखिरी ओवर में फोर्ड ने सफलतापूर्वक बचाव किया और सिर्फ 7 रन देकर अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी.
ये भी पढ़ें- CWG 2026 में गलत नक्शे पर भिड़ी थीं लवलीना बोरगोहेन, राष्ट्रभक्ति देख गदगद हुए पीएम मोदी
संबंधित खबरें
वीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
30 mins agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
48 mins agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
55 mins agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
1 hr agoकितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines