CPL 2026, Quinton de Kock Century: कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) 2026 का 23वां मुकाबला बुधवार, 2 सितंबर को बारबाडोस ट्राइडेंट्स और सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में बाबाडोस की ओर से खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने शानदार शतक जड़ा और 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली. हालांकि, डी कॉक की यह पारी बारबाडोस को जीत नहीं दिला सकी और उसे नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस शतक के दम पर डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और क्रिस गेल-विराट कोहली के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं.
क्विंटन डी कॉक ने ठोका तूफानी शतक
इस मुकाबले में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी बारबाडोस ट्राइडेंट्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही और सिर्फ ब्रैंडन किंग सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि, नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरे 33 वर्षीय क्विंटन डी कॉक ने जैकरी कार्टर के साथ मिलकर पारी को संभाला और दूसरे विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी की. कार्टर ने 36 गेंदों पर 57 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
लेकिन डी कॉक दूसरे छोर पर टिके रहे और आक्रामकर बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों पर 106 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और 6 गंगनचुंबी छक्के निकले. उनकी इस पारी की बदौलत बारबाडोस ट्राइडेंट्स ने 4 विकेट पर 217 रनों का स्कोर खड़ा किया. वहीं, सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स के लिए नसीम शाह ने 2 विकेट चटकाए, जबकि कप्तान जेसन होल्डर और वानिंदु हसरंगा को 1-1 विकेट मिला.
नेविस पैट्रियट्स ने 5 गेंद बाकी रहते जीता मैच
218 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को जॉनसन चार्ल्स और काइल मायर्स ने तूफानी शुरुआत दिलाई. चार्ल्स और मायर्स ने मिलकर पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 112 रन जोड़ दिए. मायर्स 29 रन बनाकर रन आउट हुए. वहीं, चालर्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 6 चौके शामिल रहे.
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाज करने आए दासुन शनाका ने 22 गेंदों पर 2 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 36 रन की पारी खेली. वहीं, कप्तान जेसन होल्डर ने 18 रन बनाए. आखिर में आंद्रे फ्लेचर ने 8 गेंदों पर 3 छक्कों की मदद से नाबाद 22 और वानिंदु हसरंगा ने 4 गेंदों पर 1 छक्का और 3 चौके की मदद से नाबाद 18 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. नेविस पैट्रियट्स ने 19.1 ओवर में 4 विकेट पर 220 बनाकर 5 गेंद बाकी रहते 6 विकेट से जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें- 14 चौके और 8 छक्के… प्रभसिमरन सिंह ने तूफानी शतक ठोक मचाया कोहराम, अकेले दम पर टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
गेल-कोहली के एलीट क्लब में शामिल हुए डी कॉक
बारबाडोस ट्राइडेंट्स की टीम भले ही यह मैच हार गई, लेकिन क्विंटन डी कॉक ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यह डी कॉक के टी20 करियर का 10वां शतक रहा. इसी के साथ अब डी कॉक T20 इतिहास में 10 या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले 5वें बल्लेबाज बन गए हैं. इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले बल्लेबाजों क्रिस गेल और विराट कोहली के एलीट क्लब में शामिल हो गए हैं. इस मामले में उन्होंने कोहली की बराबरी कर ली है, जिनके नाम टी20 में 10 शतक दर्ज हैं. टी20 इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज गेल के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने अपने टी20 करियर में कुल 22 शतक लगाए हैं.
टी20 क्रिकेट में सबसे ज्याद शतक लगाने वाले बल्लेबाज
- क्रिस गेल – 22 शतक
- बाबर आज़म – 13 शतक
- विराट कोहली – 10 शतक
- डेविड वॉर्नर – 10 शतक
- डी कॉक – 10* शतक
ये भी पढ़ें- चोटिल खिलाड़ियों और वर्ल्ड कप 2027 को लेकर BCCI की अहम बैठक, आयरलैंड-इंग्लैंड में मिली हार पर भी होगी चर्चा
संबंधित खबरें
विराट कोहली के निशाने पर बाबर आजम का रिकॉर्ड
4 mins agoदिल्ली से छिनी मेजबानी, अब विशाखापत्तनम में होगा भारत-श्रीलंका पहला मैच
48 mins agoदूसरे वनडे में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
49 mins ago‘जाहिल हैं, जहरीले हैं…' बाबर आजम के फैंस पर भड़के आजम खान
1 hr agoSAFF Championship में भारत ने पाकिस्तान को मात देकर किया शानदार आगाज
1 hr agoPM मोदी ने एशियन पैरा गेम्स मेडलिस्ट से की मुलाकात
1 hr agoहार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए कप्तानी? अंबाती रायडू ने बताई वजह
1 hr agoवेलिंगटन में कैसा रहा है टीम इंडिया का ODI रिकॉर्ड? जानें यहां
2 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 में होने वाले चैंपियनशिप मैच का नतीजा हुआ लीक
2 hrs ago7 साल से जिस रिकॉर्ड पर था कीवी टीम को नाज, भारत ने एक झटके में तोड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines