CPL 2024 Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज में इन दिनों कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 खेली जा रही है। रविवार को गयाना अमेजन वॉरियर्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन ने गयाना अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। निकोलस ने इस मैच में शानदार शतक लगाया था। आईपीएल 2025 से पहले ये लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। आईपीएल में निकोलस पूरन लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा है।
निकोलस पूरन ने जड़े 8 छक्के
इस मैच में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स को पहला झटका एक रन के अंदर ही लग गया था। जिसके बाद क्रीज पर आए निकोलस पूरन ने पहली गेंद से ही गयाना अमेजन वॉरियर्स के गेंदबाजों की पिटाई करना शुरू कर दिया था। इस मैच में पूरन ने 59 गेंदों पर 171 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 109 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान पूरन ने 8 छक्के और 9 चौके लगाए थे। ये सीपीएल 2024 में पूरन का पहला शतक है। इसके अलावा सीपीएल करियर का तीसरा शतक। अभी तक पूरन 9 मैचों में 300 से ज्यादा मैच रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बदला राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नाम, जानें NCA की जगह अब क्या होगी पहचान
ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 74 रन से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 211 रन बनाए थे। जिसमें निकोलस पूरन के 109 रन शामिल थे। गयाना के लिए गेंदबाजी करते हुए शमर जोसेफ ने 3 विकेट चटकाए थे।
212 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गयाना अमेजन वॉरियर्स की टीम 18.5 ओवर में महज 137 रनों पर ही ढेर हो गई थी। जिसके चलते ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने मैच को 74 रन से जीत लिया था। ये टूर्नामेंट का आखिरी लीग मुकाबला था। इसके साथ ही अब नाइट राइडर्स ने सीपीएल 2024 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ‘सिर्फ विराट कोहली को रिटेन करेगी RCB…’ पूर्व दिग्गज का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
भारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
15 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
48 mins agoटैक्स चोरी से फैंस का फोन गिराने तक, ये हैं रोनाल्डो के करियर के 5 विवाद
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
2 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
2 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
3 hrs agoWWE Crown Jewel 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
3 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines