एक साथ खेलेंगे क्लासेन और नूर अहमद
इसी के साथ अफगानिस्तान के स्टार नूर अहमद को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। नूर ने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 8 विकेट झटके थे। पिछले सीजन में उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे। क्लासेन और नूर पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से चकित कर रहे हैं। इसलिए सेंट लूसिया किंग्स ने उन्हें मौका देने का फैसला लिया है। इसी के साथ किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस को टीम में बरकरार रखा है। श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड विसे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए हैं।ड्राफ्ट के जरिए चुने जाएंगे 5 खिलाड़ी
किंग्स ने इस तरह इस सीजन के लिए 12 खिलाड़ी चुन लिए हैं। जबकि जुलाई में ड्राफ्ट के जरिए पांच और खिलाड़ियों को चुना जाएगा। कैरेबियाई खिलाड़ियों में अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड रोस्टन चेस और खैरी पियरे शामिल हैं। तेज गेंदबाज शैड्रैक डेसकार्टे और मैकेनी क्लार्क ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है। पिछले साल चोट के कारण फाफ डु प्लेसिस चूक गए थे। उनकी जगह लेने वाले कॉलिन मुनरो को रिलीज कर दिया गया है। सीन विलियम्स, सिकंदर रजा और क्रिस सोल को इस साल के लिए रिलीज कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन30 अगस्त से खेला जाएगा CPL 2024
वर्ल्ड कप के बाद टी-20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ेगा। सीपीएल का 2024 संस्करण 30 अगस्त से 7 अक्टूबर तक खेला जाएगा। किंग्स का पहला मैच 1 सितंबर को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होगा। आपको बता दें कि किंग्स ने 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन जमैका तल्लावाह के खिलाफ उन्हें एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा। ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 43 साल के ‘कंजूस’ गेंदबाज ने रचा इतिहास, विश्व कप में आज तक नहीं हुआ ऐसा ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस रणनीति से खेलने उतरेगी भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया हिंट
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन
ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल