इतनी बोल्ड चीयरलीडर्स! CPL में लगा हॉटनेस का तड़का, नहीं हट रहीं फैंस की नजरें

CPL 2024 Cheerleaders: कैरेबियन प्रीमियर लीग में चीयरलीडर्स की हॉटनेस फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। एक मुकाबले के दौरान काफी बोल्ड चीयरलीडर नजर आईं।

CPL 2024 Cheerleaders

कैरेबियन प्रीमियर लीग में चीयरलीडर।

विज्ञापन

CPL 2024 Cheerleaders: दुनियाभर में आयोजित होने वाली क्रिकेट लीग्स में ग्लैमर का तड़का लगता नजर आता है। रनों की बारिश के बीच खूबसूरत चीयरलीडर स्टेडियम के माहौल को खुशनुमा बना देती हैं। हालांकि क्रिकेट जगत में चीयरलीडर्स को लेकर कई बार विवाद हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद ग्लैमर होता नजर नहीं आता। अब कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) में ऐसी ही कुछ चीयरलीडर नजर आ रही हैं, जो बोल्डनेस की हद पार कर रही हैं।

चीयरलीडर की हॉटनेस ने खींचा ध्यान

बारबाडोस रॉयल्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में ऐसी ही हॉट चीयरलीडर देखने को मिलीं। उनके अलहदा आउटफिट्स ने फैंस का ध्यान खींचा। दरअसल, जब नाइट राइडर्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ने छक्का ठोका, तो यह चीयरलीडर्स की ओर उड़ता चला गया। वे इससे बाल-बाल बचीं। इसी दौरान उनकी बोल्डनेस कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसे देख फैंस भी हैरान रह गए। आपको बता दें कि CPL की चीयरलीडर्स को दुनिया की सबसे हॉटेस्ट माना जाता है। पहले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी पहले बोल्ड चीयरलीडर नजर आती थीं, लेकिन अब बदलाव आ चुका है। आईपीएल में चीयरलीडर को लेकर विवाद भी हो चुका है। ऐसे में उन्हें खिलाड़ियों से मिलने की मंजूरी नहीं होती।

Advertisment

क्या रहा मैच का हाल? 

इस मुकाबले की बात करें तो बारबाडोस रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 156 रन बनाए। जिसका पीछा करते हुए TKR ने एक गेंद रहते 2 विकेट से मुकाबला जीत लिया। सीपीएल की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो बारबाडोस रॉयल्स की टीम 5 में से 4 मुकाबले जीतकर 8 पॉइंट्स के साथ टॉप पर है। लीग के तहत अब तक 17 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इसके तहत 34 मैच खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 7 अक्टूबर को खेला जाएगा। देखना होगा कि इस बार कौनसी टीम बाजी मारती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ