हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

इंटरनेशनल क्रिकेट में 6 साल बाद लौटा धाकड़ खिलाड़ी, USA की टीम में 2 भारतीय भी शामिल

USA Team Squad Announcement: यूएसए की टीम का वर्ल्ड कप से पहले टी20 सीरीज के लिए ऐलान हो गया है। इस स्क्वाड में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है जो 6 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना देश छोड़कर, यूएसए के लिए वापसी करेगा। वहीं दो पूर्व भारतीय क्रिकेटर भी इस टीम का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
USA Team Squad Announcement for T20I Series

USA Team Announced: 1 जून से वेस्टइंडीज के साथ यूएसए भी संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। बतौर होस्ट यूएसए की टीम इस टूर्नामेंट में शिरकत कर रही है। उससे पहले यूएसए ने खास तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। उसी कड़ी में यूएसए की टीम ने कई स्टार खिलाड़ियों को जोड़कर अपनी टीम तैयार की है। उसमें एक न्यूजीलैंड का धाकड़ खिलाड़ी भी शामिल है जो तकरीबन 6 साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेगा। साथ ही भारत के भी दो पूर्व क्रिकेटर यूएसए की टीम में शामिल हो गए हैं।

यूएसए की टीम में किसे मिली जगह?

यूएसए की टीम वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए टूर्नामेंट से पहले कनाडा के खिलाफ 5 मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी। कोरी एंडरसन ये नाम क्रिकेट फैंस ने जरूर सुना होगा। 2018 में आखिरी बार यह खिलाड़ी न्यूजीलैंड के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेला था। मगर 2020 में यूएसए शिफ्ट होने के बाद अब यह खिलाड़ी अमेरिका का इंटरनेशनल प्लेयर बनने जा रहा है। धाकड़ ऑलराउंडर को आगामी टी20 सीरीज के लिए यूएसए के स्क्वाड में जगह मिली है। संभावना है कि वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी खेलेंगे।

33 वर्षीय कोरी एंडरसन ने अमेरिका की टीम में आने के बाद से 28 पारियों में 900 रन बनाए हैं। उनके यह आंकड़े माइनर लीग (MiLC) के हैं। मेजर लीग क्रिकेट में भी उनके बल्ले से धूम मची थी। वहीं कोरी के अलावा भारतीय अंडर 19 टीम के पूर्व खिलाड़ी हरमीत सिंह भी यूएसए की टीम का हिस्सा बने हैं। साथ ही दिल्ली के पूर्व खिलाड़ी और आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल चुके बल्लेबाज मिलिंद कुमार भी इस टीम में शामिल हैं। इनके अलावा कनाडा के पूर्व कप्तान नितीश कुमार भी अमेरिका की टीम में शामिल हो गए हैं।

विज्ञापन

उन्मुक्त चंद को नहीं मिला मौका

वहीं लंबे समय से अमेरिका में मौजूद उन्मुक्त चंद को इस टीम में जगह नहीं मिली है। माइनर लीग के तीन सीजन में कमाल का प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें जगह नहीं मिली है। 45 पारियों में चंद के नाम 1500 से अधिक रन दर्ज हैं। उनको टीम में शामिल नहीं करना एक बड़ा झटका है। इससे उनके वर्ल्ड कप में भी यूएसए की टीम में खेलने पर सवाल उठने लगे हैं। मोनांक पटेल इस टीम की कप्तानी करेंगे तो एरोन जोन्स उपकप्तान होंगे।

Unmukt Chand

विज्ञापन

यूएसए का स्क्वाड

मोनांक पटेल (कप्तान), एरोन जोन्स (उप कप्तान), कोरी एंडरसन, गजानंद सिंह, जेस्सी सिंह, सौरभ नेत्रावलकर, निसर्ग पटेल, स्टीवन टेलर, एंड्रीज़ गौस, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, नोस्टुश केनजिगे, मिलिंद कुमार, नितीश कुमार, उस्मान रफीक।

यह भी पढ़ें- MI vs SRH: हार्दिक पांड्या ने लसिथ मलिंगा को दिया धक्का? गले लगाने से किया इनकार, Viral Video

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- RCB vs KKR: इन 3 खिलाड़ियों से है आरसीबी को खतरा, जीतना है मैच तो इन्हें रोको

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola