Cooper Connolly: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी। सीरीज का आखिरी मुकाबला 24 अगस्त को खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के 4 बल्लेबाजों ने कमाल कर दिया और साउथ अफ्रीका टीम को चारों खाने चित कर दिया। सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श और कैमरून ग्रीन ने शतक बनाया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से 22 साल के युवा खिलाड़ी कूपर कोनोली ने इतिहास रच दिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
कूपर कोनोली का बड़ा करिश्मा
दरअसल, इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की ओर से कूपर कोनोली ने शानदार गेंदबाजी की वह सबसे सफल गेंदबाज भी रहे। उन्होंने 5 विकेट हॉल भी लिया और साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों के परखच्चे उड़ा दिए। इसी के साथ वह वनडे प्रारूप में सबसे कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाले ऑस्ट्रेलियन गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये कारनामा 22 साल और 2 दिन में पूरा किया। ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा इससे पहले क्रेग मैकडरमोट के नाम था। उन्होंने 22 साल और 204 दिन में 5 विकेट हॉल लिया था। लेकिन अब कूपर कोनोली ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कूपर ने 6 ओवर में 22 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।
ODI क्रिकेट में सबसे कम उम्र में 5 विकेट हॉल लेने वाले ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज
22 साल 2 दिन – कूपर कोनोली बनाम साउथ अफ्रीका | मैके, 2025
22 साल 204 दिन – क्रेग मैकडरमोट बनाम पाकिस्तान | लाहौर, 1987
22 साल 211 दिन – मिचेल स्टार्क बनाम पाकिस्तान | शारजाह, 2012
ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की 276 रनों से ऐतिहासिक जीत
ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा मुकाबला 276 रनों से जीता, ये वनडे प्रारूप में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी सबसे बड़ी जीत थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 431 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड ने 142, मिचेल मार्श ने 100, कैमरून ग्रीन ने 118 और एलेक्स कैरी ने 50 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीका 24.5 ओवर में 155 रनों पर सिमट गई और तीसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीत लिया। हालांकि 3 मैचों की खेली गई वनडे सीरीज को साउथ अफ्रीका ने 2-1 से अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
12 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
34 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines