Shivam Dube: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे ने हाल ही में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया और अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से कमाल किया. कई अहम मैच में दुबे ने लोअर मिडिल ऑर्डर में धमाकेदार प्रदर्शन किया. अब दुबे मुंबई में हैं. इस दौरान उनकी बातचीत पैपराजी से होती है, जिसका वीडियो सामने आया है.
शिवम दुबे का वीडियो वायरल
शिवम दुबे का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह पैपराजी से बातचीत कर रहे हैं. पहले तो शिवम पैपराजी को देख कर चौंक गए और कहा कि आप लोग यहां कैसे. फिर पैपराजी ने उनके प्रदर्शन की तारीफ की. इसके बाद दुबे ने कहा कि मेरी पत्नी आ रही है, उसके साथ बना लेना. बातचीत और भी मजेदार हो गई जब दुबे ने बाद में पैपराजी से वीडियो डिलीट करने का अनुरोध किया. अब इस वीडियो को खासा पसंद किया जा रहा है.
ट्रेन से घर पहुंचे थे दुबे
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 8 मार्च को खेला गया था. फाइनल मुकाबला जीतने के बाद शिवम दुबे अहमदाबाद से मुंबई ट्रेन से पहुंचे थे. दुबे चुपचाप ट्रेन से अहमदाबाद से मुंबई गए थे. इस पर बात करते हुए एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि मीडिया रिपोर्टों से उन्हें पता चला कि मुंबई जाने वाली सभी उड़ानें पूरी तरह से बुक हो जाने की वजह से, दुबे ने ट्रेन से यात्रा करना चुना ताकि क्रिकेट फैंस की भीड़ के खतरे के बावजूद वे अपने दो छोटे बच्चों के साथ जल्द से जल्द शहर पहुंच सकें.
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में दुबे ने नीदरलैंड्स के खिलाफ 66 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके बल्ले से 42 रन निकले थे. वहीं, सेमीफाइनल में दुबे ने इंग्लैंड के खिलाफ 43 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 26 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 की टिकट कैसे बुक करें? यहां मिलेगी ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल की पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
30 mins ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
37 mins agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
1 hr agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
1 hr agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकुलदीप यादव को टीम में जगह नहीं मिलने पर भड़के आर अश्विन
2 hrs agoमंधाना की कप्तानी में पहली बार मैदान पर उतरेगी टीम इंडिया, जानें शेड्यूल
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव की तुलना में अब तक कैसी रही श्रेयस अय्यर की कप्तानी?
3 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
4 hrs agoWWE से रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे Roman Reigns? खुद किया बड़ा खुलासा
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines