वैभव सूर्यवंशी को क्यों आई 500 मिस्ड कॉल्स? युवा खिलाड़ी ने राहुल द्रविड़ से बताया

Rahul Dravid: राहुल द्रविड़ के साथ वैभव सूर्यवंशी ने अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने कुछ दिलचस्प बातें साझा की हैं।

IPL 2025 - 2025-05-21T184815.649

Vaibhav Suryavanshi:  IPL 2025 में संजू सैमसन की अगुवाली वाली राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन खराब रहा। टीम ने कई करीबी मुकाबले भी गंवाए। शायद यही वजह रही कि राजस्थान का सफर प्लेऑफ की रेस खत्म हो गया। हालांकि पिछले 3,4 सीजन में राजस्थान का प्रदर्शन शानदार रहता था। लेकिन इस बार टीम ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। 20 मई को सीएसके बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के बाद स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और राहुल द्रविड़ की बातचीत हुई, जिसमें युवा खिलाड़ी ने अपना अनुभव साझा किया।

विज्ञापन

सूर्यवंशी ने साझा किया अनुभव

आईपीएल 2025 सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए बेहद खराब रहा। टीम को 14 में से केवल 4 मुकाबलों में जीत नसीब हुई, जिससे उनका सफर जल्दी ही खत्म हो गया। लेकिन इस निराशाजनक सफर के बीच टीम को एक ऐसी नई उम्मीद जरूर मिली, जो आने वाले सालों में राजस्थान की रीढ़ बन सकता है। बात हो रही है महज 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की, जिन्होंने अपनी दमदार बल्लेबाजी से सभी को चौंका दिया।

विज्ञापन

मैचों में शतक और अर्धशतक, कुल 252 रन बनाए

इस सीजन सूर्यवंशी को कुल 7 मैचों में खेलने का मौका मिला। इतने कम अनुभव के बावजूद उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ कुल 252 रन बनाकर खुद को एक प्रभावशाली बल्लेबाज साबित किया।

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के बाद जब राहुल द्रविड़ ने वैभव से पूछा कि इतने बड़े मंच और भारी दर्शकों के सामने खेलने से उन्हें क्या अनुभव मिला, तो उनका जवाब बेहद अलग था। उन्होंने बताया कि उन्हें सबसे बड़ी सीख यह मिली कि भीड़ के शोर में भी खुद को कैसे शांत और केंद्रित रखना है। साथ ही यह भी सीखा कि मैच की स्थिति के अनुसार कैसे खेलना चाहिए, और अपने मजबूत पहलुओं पर ध्यान बनाए रखना जरूरी होता है।

शतक के बाद वैभव के फोन पर आई 500 मिस्ड कॉल्स

द्रविड़ ने जब यह पूछा कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक लगाने के बाद उन्हें कितने लोगों के कॉल या मैसेज मिले, तो वैभव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि उनके फोन पर करीब 500 मिस्ड कॉल्स आए थे। लेकिन उन्होंने इन सबसे दूरी बनाना बेहतर समझा और फोन बंद कर दिया। वैभव ने बताया कि उन्हें अधिक भीड़भाड़ और लोगों का घेरा पसंद नहीं है। वो सिर्फ अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ रहना पसंद करते हैं, ताकि उनका ध्यान भटके नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ