Women’s T20 World Cup 2024: भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम के बीच 13 अक्टूबर को टी-20 विश्व कप 2024 में मुकाबला खेला गया था। इस मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 9 रनों से अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं भारतीय टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता कठिन हो गया। हालांकि इस मैच की पहली पारी के दौरान अंपायर के एक फैसले पर विवाद हो गया। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं?
विवादों में अंपायर का फैसला?
मैच में पहले ऑस्ट्रेलिया बल्लेबाजी कर रही थी। इस दौरान 17वें ओवर में दीप्ति शर्मा की एक गेंद पर विवाद हो गया। दरअसल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज फोबे लिचफील्ड ने उनकी गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट मारा। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाईं। गेंद सीधा पैड से टकराई, जिसके बाद भारतीय खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर ने भारत के पक्ष में फैसला सुनाया। लेकिन थर्ड अंपायर ने बाद में फैसले को बदल दिया और बल्लेबाज को नॉट आउट करार दे दिया, जिसके बाद टीम की सीनियर खिलाड़ी स्मृति मंधाना के अलावा अन्य भारतीय खिलाड़ी नाराज हो गए। भारतीय खिलाड़ियों ने दावा किया कि बल्लेबाज ने डिलिवरी से पहले अपना रुख बदला था। इसलिए उन्हें दाएं हाथ के खिलाड़ी के रूप में मानना चाहिए।
क्या कहता है नियम?
आईसीसी के नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज शॉट खेलने के लिए अपना रुख बदलता है तो ऑफ और ऑन साइड की परिभाषा नहीं बदलती है। क्योंकि गेंद लेग स्टंप के बाहर पिच हुई थी, जिसकी वजह से अंपायर ने ऑस्ट्रेलिया के हक में फैसला सुनाया।
ऐसा था मैच का हाल
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में 8 ओवर में 151/8 रन बनाए थे। टीम की ओर से सभी बल्लेबाजों ने किस्तों में रन बनाए। सलामी बल्लेबाज ग्रेस हैरिस ने 41 गेंदों में 40 रन बनाए थे। जबकि एलिसा पेरी ने भी 32 रनों का योगदान दिया था। जवाब में भारतीय टीम 9 रनों से पीछे रह गई। भारत की ओर से हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए थे। हालांकि उनकी पारी भारत को जीत नहीं दिला सकी। टीम इंडिया 20 ओवर में 142/9 रन ही बना सकी।
ये भी पढ़ें: Video: न्यूजीलैंड के खिलाफ ये हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग XI में जगह, जानें सरफराज या राहुल में किसे मिलेगा मौका
संबंधित खबरें
PV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास
11 mins ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
35 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
51 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
1 hr ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
2 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines