Dewald Brevis Wicket: 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर बोर्ड पर 172 रन लग चुके थे। 16वें ओवर की दूसरी गेंद पर आयुष म्हात्रे की 94 रन की पारी का अंत हो गया। क्रीज पर उतरे डेवाल्ड ब्रेविस। लुंगी एनगिडी की अगली ही गेंद ब्रेविस के पैड पर आकर लगी और जोरदार अपील हुई। अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी कर दी। ब्रेविस का ध्यान अंपायर के फैसले पर नहीं गया और वह रन लेने में बिजी दिखाई दिए।
सीएसके के बैटर को जब अंपायर के फैसले का पता चला, तो वह तुरंत जडेजा संग मिलकर डीआरएस को लेकर बातचीत करने लगे। बस इसी बातचीत के दौरान खेल हो गया। ऐसा खेल जिसने चेन्नई सुपर किंग्स की जीत को शायद हार में तब्दील कर दिया। क्या है पूरा मामला आइए आपको समझाते हैं।
ब्रेविस के विकेट पर बवाल
दरअसल, जडेजा से बातचीत करने के बाद जब ब्रेविस ने अंपायर से रिव्यू लेने की मांग की, तो अंपायर ने उनकी मांग को नकार दिया। अंपायर का कहना था कि डीआरएस लेने का समय ब्रेविस ने गंवा दिया। ब्रेविस और जडेजा अंपायर के पास पहुंचे और काफी देर तक बातचीत भी हुई। हालांकि, इसके बावजूद अंपायर अपने फैसले पर अटल रहे। जड्डू अंपायर पर भड़के हुए भी नजर आए, लेकिन वह चाहकर भी ब्रेविस को पवेलियन लौटने से नहीं रोक सके। अब जब रिप्ले दिखाया गया, तो गेंद साफतौर पर लेग स्ंटप को मिस कर रही थी। यानी अगर रिव्यू समय रहते लिया गया होता, तो ब्रेविस का विकेट बच सकता था।
अंतिम ओवरों में पलट गई बाजी
आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लगातार गेंदों पर गंवाने की वजह से मैच चेन्नई के लिए पूरी तरह से पलट गया। जडेजा के साथ मिलकर एमएस धोनी ने टीम की नैया को पार लगाने की कोशिश तो की, लेकिन आखिरी ओवर में वो भी हिम्मत हारकर पवेलियन लौट गए। यश दयाल की घातक गेंदबाजी के चलते सीएसके लक्ष्य से 2 रन दूर रह गई और आरसीबी ने इस सीजन की आठवीं जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा दिया है।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
9 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
10 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines