Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हाल ही में एक विवाद सामने आया है। कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की फिटनेस पर टिप्पणी करते हुए उन्हें “मोटा” कहा और उनकी कप्तानी को “सबसे अप्रभावी” बताया। उन्होंने लिखा, “एक खिलाड़ी के रूप में रोहित शर्मा बहुत मोटे हैं। वजन कम करने की जरूरत है, और निश्चित रूप से भारत के सबसे अप्रभावी कप्तान हैं!”
बीसीसीआई का रिएक्शन आया सामने
शमा मोहम्मद की इस टिप्पणी के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की अपमानजनक, मनोबल गिराने वाली टिप्पणियां की जा रही हैं, जब टीम एक महत्वपूर्ण वैश्विक टूर्नामेंट के निर्णायक चरण में है।”
शमा मोहम्मद ने दी थी सफाई
शमा मोहम्मद ने बाद में अपनी टिप्पणी को हटाते हुए स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य बॉडी शेमिंग नहीं था, बल्कि एक खिलाड़ी की फिटनेस पर सामान्य टिप्पणी थी। उन्होंने कहा, “मैंने महसूस किया कि वह अधिक वजन वाले हैं और इस बारे में ट्वीट किया। मुझे बिना कारण निशाना बनाया जा रहा है।”
रोहित शर्मा, जो अगले महीने 38 वर्ष के होने वाले हैं, वर्तमान में चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं। पिछले साल उन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था, जब उन्होंने टीम को विश्व कप जीत दिलाई थी।
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने साधा निशाना
भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद द्वारा किए गए ट्वीट(भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पर किया गया ट्वीट) पर कहा, “कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी से प्रेरणा लेते हुए भारतीय क्रिकेट टीम पर भी सवाल खड़े किए हैं। यह बयान कोई संयोग नहीं है, यह सोचा-समझा प्रयोग है। कांग्रेस ने अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की और न ही करेगी, कांग्रेस को भारत से नफरत है। यह मोहब्बत की नहीं, नफरत की दुकान है।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चिन्नास्वामी का रिकॉर्ड देख बढ़ गई हैं श्रेयस अय्यर की मुश्किलें
12 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भुवनेश्वर कुमार का रिकॉर्ड?
13 mins agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
27 mins agoजिम्बाब्वे के खिलाफ स्मृति मंधाना के सामने इतिहास रचने का सुनहरा मौका
38 mins agoIND vs NZ: कब से शुरू होगी भारत-न्यूजीलैंड टी20 सीरीज?
56 mins agoभुवनेश्वर कुमार की एंट्री के बाद ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 27 चौके-छक्कों की मदद से बनाए 173 रन
1 hr agoभारत में करोड़ों की कमाई, फिर भी विंडीज को नहीं मिला एक भी रुपया? जानें वजह
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी मैच से बाहर हुए अर्शदीप सिंह
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर होंगे ये 5 खिलाड़ी! न्यूजीलैंड ODI सीरीज से कटेगा पत्ता
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines