Chris Woakes: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्रिस वोक्स ने खासा प्रभावित किया। खास बात ये रही कि उन्होंने सभी 5 मुकाबले अपने देश के लिए खेले। लेकिन आखिरी मैच में वह फील्डिंग के दौरान बुरी तरह चोटिल हो गए। आलम ये हुआ कि चोट के बाद वह गेंदबाजी नहीं कर पाए, जिससे इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा। हालांकि वह मैच के आखिरी दिन एक हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। लेकिन अब उनके टेस्ट करियर पर तलवार लटक रही है।
वोक्स पर लटकी तलवार
वोक्स इंग्लैंड के इकलौते तेज गेंदबाज रहे, जिन्होंने भारत के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में सभी मुकाबले खेले। वोक्स अब 36 साल के हो चुके हैं। ऐसे में ताजा चोट ने उनके लिए टेंशन पैदा की है। उन्होंने भारत के खिलाफ खेली गई सीरीज में अपने बल्ले से 64 रन बनाए और 11 विकेट अपने नाम किए। वह इंग्लैंड की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। ऐसा माना जा रहा है कि वोक्स को भारत के खिलाफ इसलिए मौका मिला, क्योंकि इंग्लैंड के लगभग स्टार तेज गेंदबाज चोटिल चल रहे थे।
इंग्लैंड साल 2025 के अंत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने के लिए उतरेगी। इस सीरीज के लिए वोक्स की चोट ने परेशानी पैदा कर दी है। वहीं दूसरी ओर इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन वापस आ चुके हैं, जबकि मार्क वुड भी अब फिट होने की दहलीज पर हैं। इसके अलावा ब्रायडन कार्स, जोश टंग जैसे गेंदबाज भी इंग्लैंड के स्क्वाड में हैं, जो लगातार 140 KMPH की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए सक्षम हैं। इस लिहाज से वोक्स का टेस्ट करियर खतरे में आ चुका है और अब उन्हें टेस्ट टीम में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।
ऐसा रहा है स्टार खिलाड़ी का करियर
इंग्लैंड के लिए अब तक तेज गेंदबाज ने 62 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंन इस दौरान 2034 रन बनाने के अलावा 192 विकेट झटके हैं। वहीं 122 वनडे मैच में स्टार खिलाड़ी ने 1524 रन बनाने के अलावा 173 बल्लेबाजों को अपना निशाना बनाया है। वहीं 33 टी-20 मैच में उन्होंने 147 रन बनाने के अलावा 31 विकेट चटकाए हैं।
संबंधित खबरें
कौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
12 mins agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
23 mins agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
1 hr agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
1 hr agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
2 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
3 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
3 hrs agoइंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
3 hrs agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
4 hrs agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines