Chris Woakes: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में क्रिस वोक्स ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी शानदार फिटनेस का परिचय देते हुए सभी मुकाबले खेले। हालांकि वह पांचवें मैच की पहली पारी में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर सके। अब क्रिस वोक्स एक बड़ा जोखिम ले सकते हैं।
क्रिस वोक्स लेने जा रहे बड़ा रिस्क?
क्रिस वोक्स पांचवें मैच के आखिरी सेशन में चौका बचाने के प्रयास में चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में गंभीर चोट लग गई थी। इसके बाद वोक्स ने गेंदबाजी नहीं की। हालांकि अब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली एशेज सीरीज को लेकर अपनी मंशा स्पष्ट की है। दरअसल, बीबीसी स्पोर्ट पर बात करते हुए वोक्स ने कहा कि मैं यह देखने के लिए इंतजार कर रहा हूं कि चोट कितनी गंभीर है, लेकिन मुझे लगता है कि या तो सर्जरी करवानी होगी या रिहैब के जरिए इसे जितना हो सके उतना मजबूत बनाने की कोशिश करनी होगी।
माना जा रहा है कि वोक्स सर्जरी की बजाए रिहैब कर सकते हैं। फिलहाल वह अपनी चोट पर विचार कर रहे हैं। अपनी चोट पर बात करते हुए वोक्स ने आगे कहा कि स्वाभाविक रूप से इसके दोबारा होने की संभावना रहेगी, लेकिन मुझे लगता है कि यह एक ऐसा जोखिम हो सकता है जिसे आप उठाने को तैयार हों। सर्जरी के बाद पुनर्वास तीन से चार महीने का होगा। यह एशेज के दौरान होने वाला है , जबकि पुनर्वास के साथ आप शायद आठ हफ्तों के भीतर फिर से मजबूत हो सकते हैं।
एक हाथ से बल्लेबाजी करने उतरे थे वोक्स
वोक्स पांचवें मैच की दूसरी पारी में इंग्लैंड के लिए एक हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे। हालांकि उन्होंने एक भी गेंदें नहीं खेली थीं। लेकिन फिर भी देश के लिए उन्होंने बड़ा जोखिम लिया था। इस मैच की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी से इंग्लैंड को 6 रनों से हरा दिया था, जिसके दम पर भारत ने सीरीज 2-2 से बराबर की थी। 5 मैचों की एशेज सीरीज का आगाज 21 नवंबर से होने जा रहा है। पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। वोक्स इंग्लैंड के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
7 mins agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
1 hr agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
2 hrs agoरोहित या तिलक बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के नए कप्तान, हार्दिक की विदाई तय!
10 hrs agoचीन को हराकर भारत की लगातार दूसरी जीत, हरमनप्रीत और सुखजीत ने दागे 2-2 गोल
10 hrs agoमंधाना का बड़ा खुलासा, वर्ल्ड कप जीतने के बाद धोनी ने किया था मैसेज
10 hrs ago400 रन के बाद फिर गरजा चिन्मय सुतार का बल्ला, 100 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
11 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान महामुकाबला LIVE?
11 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
11 hrs agoऑकलैंड में बारिश बिगाड़ेगी खेल? चौथे टी20 से पहले जानें मौसम का हाल
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines