हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

'मुझे माफ कर दो…', ऋषभ पंत का पैर तोड़ने पर क्रिस वोक्स ने मांगी माफी

Rishabh Pant: ऋषभ पंत इंग्लैंड दौरे पर बुरी तरह चोटिल हो गए थे। उनका पैर क्रिस वोक्स की गेंद पर फ्रैक्चर हो गया था। अब स्टार गेंदबाज ने पंत से माफी मांगी है।

विज्ञापन

Rishabh Pant: इंग्लैंड दौरे पर ऋषभ पंत ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। उन्होंने 2 शतक भी अपने नाम किया। हालांकि मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में वह क्रिस वोक्स की गेंद पर चोटिल हो गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। स्कैन के बाद पता चला की पंत का पैर फ्रैक्चर है। अब इंग्लिश तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने पंत से माफी मांगी है।

क्रिस वोक्स ने मांगी माफी

वोक्स ने द गार्जियन से बात करते हुए कहा कि मैंने देखा कि ऋषभ ने इंस्टाग्राम पर मेरी एक तस्वीर सैल्यूट इमोजी के साथ डाली थी, तो मैंने उन्हें धन्यवाद देते हुए जवाब दिया: ‘प्यार की कद्र करता हू और उम्मीद करता हूं कि पैर ठीक होगा,’ वगैरह। उन्होंने आगे कहा कि फिर उन्होंने मुझे एक वॉइस नोट भेजा जिसमें लिखा था ‘उम्मीद है सब ठीक होगा, ठीक होने के लिए शुभकामनाएं और उम्मीद करता हूं कि हम किसी दिन फिर से वहां मिलेंगे।’ जाहिर है मैंने टूटे हुए पैर के लिए माफी मांगी।

पंत मैनचेस्टर में खेले गए चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में में रिवर्स स्विप शॉट खेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके और उन्हें चोट लग गई। बाद पंत रिटायर्ड हर्ट हुए। हालांकि दूसरे दिन उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक भी पूरा किया। लेकिन पांचवें मैच की प्लेइंग इलेवन से वह बाहर हो गए।

वोक्स भी हुए थे चोटिल

पंत के बाद पांचवें मैच में क्रिस वोक्स भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इसके बाद वह गेंदबाजी नहीं कर सके। लेकिन दूसरी पारी में वह टीम के लिए एक हाथ से बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने वोक्स की चोट का समर्थन किया और कहा कि सच कहूं तो मैं स्टोक्स के साथ हूं। 18 साल खेलने के बाद, खेल ऐसा ही है। आप एक खिलाड़ी खो देते हैं और एक टीम के तौर पर आपको उसका रास्ता ढूंढना होता है। इससे आप ज्यादा लचीले बनते हैं और टीम और भी मजबूत होती है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें