क्रिस गेल की हुई क्रिकेट में वापसी, इस टूर्नामेंट में चौके-छक्के लगाएगा यूनिवर्स बॉस

Chris Gayle: क्रिकेट के मैदान पर क्रिस गेल की वापसी होने वाली है। फैंस एक बार फिर से उनकी बल्लेबाजी का मजा लेते हुए नजर आएंगे। उन्हें आगामी टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।

Team India (55)

Chris Gayle: वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था। हालांकि अब दिग्गज बल्लेबाज की क्रिकेट में वापसी होने वाली है। वह इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में नजर आएंगे, जिसकी शुरुआत 22 फरवरी से हो रही है। उनके अलावा दुनिया के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी इस लीग में खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

कुल 6 टीमें लेंगी हिस्सा

22 फरवरी से भारत में इंटरनेशनल मास्टर्स लीग (IML)की शुरुआत हो रही है। फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का वेन्यू नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में रखा गया है। मास्टर्स लीग में भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीमों के रिटायर्ड क्रिकेटर शामिल होंगे। इंडिया मास्टर्स की अगुवाई सचिन तेंदुलकर करने वाले हैं। सचिन के अलावा युवराज सिंह भी इंडिया मास्टर्स का प्रतिनिधित्व करेंगे।

विज्ञापन

क्रिस गेल ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर वापसी करके और फैंस को एंटरटेन करके काफी अच्छा लगता है। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग काफी अच्छा प्लेटफार्म है जहां आप बड़े मूमेंट को फिर से जी सकते हैं। मैं यूनिवर्स बॉस की ताकत इस लीग में दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हूं।

उनके अलावा इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी मोंटी पनेसर भी भाग लेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी जेपी डुमिनी और श्रीलंका के उपुल थरंगा भी इस टूर्नामेंट का हिस्सा हैं।

विज्ञापन

शानदार करियर के मालिक

क्रिस गेल ने वेस्टइंडीज के लिए सफेद गेंद क्रिकेट में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने इंटरनेशनल करियर में 103 टेस्ट मैच खेलते हुए 42.18 की औसत के साथ 7214 रन बनाए हैं, जिसमें 15 शतक के अलावा 37 अर्धशतक दर्ज हैं। इसके अलावा 301 वनडे मैच में उनके बल्ले से 37.83 की औसत के साथ 10480 रन बनाए हैं। इस दौरान पूर्व दिग्गज बल्लेबाज ने 25 शतक के अलावा 54 अर्धशतक बनाए हैं। वहीं 79 टी-20 मैच में उन्होंने 27.92 की औसत और 2 शतक के दम पर 1899 रन बनाए हैं। वेस्टइंडीज के लिए साल 1999 में डेब्यू करने वाले क्रिस गेल अब IML में भाग लेकर अपने फैंस का दिल जीतेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ