Chinnaswamy Stadium drainage system: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच RCB के घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 के लिए यह मैच काफी अहम है। 3 टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं। इस मैच से अंतिम-4 का दावेदार मिलने की संभावना है। हालांकि, RCB और CSK के बीच मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच पर बारिश का साया है। ऐसे में अगर बारिश के कारण मैच धुलता है तो दोनों टीमों को 1-1 अंक दिया जाएगा और RCB का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट जाएगा। हालांकि, अगर मैच की शुरुआत में या बीच में बारिश आती है और कुछ समय बाद बंद हो जाती है तो ओवर्स में कटौती हो सकती है। बारिश की अटकलों के बीच आइए जानते हैं कि चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम कैसा है। बारिश रुकने के कितने समय बाद मैच फिर से शुरू हो सकता है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम दिखाया गया है। वीडियो ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। चिन्नास्वामी स्टेडियम का ड्रेनेज सिस्टम दुनिया में सबसे बेहतर है। यहां बारिश बंद होने के कुछ ही मिनट बाद मैदान सूख जाता है। साथ ही मैदान में जमा पारी भी बहुत तेजी से निकाल दिया जाता है।
15 मिनट में सूख जाता मैदान
चिन्नास्वामी स्टेडियम अपनी हाई क्वालिटी वाली जल निकासी प्रणाली के लिए प्रसिद्ध है। सबएयर सिस्टम बारिश रुकने के केवल 15 मिनट बाद ही मैदान को खेल के लिए तैयार कर सकती है, चाहे कितनी भी भारी बारिश क्यों न हो। सबएयर सिस्टम्स द्वारा निर्मित वैक्यूम पावर ड्रेनेज सिस्टम 10,000 लीटर प्रति मिनट की दर से जमीन से निकाल सकती है। इस प्रणाली की प्रभावशीलता पिछले आईपीएल सीजन में स्पष्ट थी, जब आरसीबी और गुजरात टाइटन्स ने भारी बारिश के बावजूद पूरा मैच पूरा किया था।
ये भी पढ़ें: हरभजन ने T20 WC को लेकर IPL शेड्यूल को बताया था गलत, कुंबले ने दिया करारा जवाब
ये भी पढ़ें: IPL 2024: RCB और CSK दोनों ही हो सकती है प्लेऑफ की रेस बाहर, प्वाइंट्स टेबल का नया समीकरण आया सामने
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
6 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
8 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
9 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines