Cheteshwar Pujara Sussex: आईपीएल के बीच टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने कमाल कर दिया है। पुजारा इन दिनों इंग्लैंड में काउंटी चैंपियनशिप डिविजन-2 टूर्नामेंट खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें उन्होंने अपनी टीम ससेक्स को शानदार जीत दिलाई। ग्लूस्टरशायर और ससेक्स के बीच खेले गए टूर्नामेंट के 12वें मैच में पुजारा ने अपनी बल्लेबाजी से कमाल किया।
पहली पारी में शतक से चूके
पुजारा ने पहली पारी में चौथे स्थान पर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 219 मिनट तक बल्लेबाजी की। पुजारा ने 148 गेंदों में 8 चौके जड़कर 86 रन बनाए। हालांकि वे शतक से चूक गए। उन्हें रनआउट होकर पवेलियन जाना पड़ा। ग्लूस्टरशायर की पहली पारी में 417 रन बनाने के बाद ससेक्स ने पहली पारी में 479 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: Video: दिल जीत लिया सन्नी भाई…MI की बस को युवक ने जाम से निकाला, पूरी टीम ने बजाईं तालियां
मैदान पर डटे रहे पुजारा, जीत दिलाकर लौटे
इसके बाद ग्लूस्टरशायर की टीम दूसरी पारी में महज 205 रन पर ढेर हो गई। इसके जवाब में 144 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ससेक्स की टीम के 6 विकेट 115 रन पर आउट हो गए। हालांकि पुजारा शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैदान पर डटे रहे। उन्होंने 126 मिनट तक बल्लेबाजी की और 102 गेंदों में 5 चौके जड़ नाबाद 44 रन बनाए। इस शानदार पारी के साथ ससेक्स ने ये मैच 4 विकेट से जीत लिया। ससेक्स के लिए चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड बेहद शानदार है। उन्होंने पिछले साल ग्लूस्टरशायर के खिलाफ शतक जड़ा था।
आईपीएल खेल चुके हैं पुजारा
बता दें कि पुजारा को टेस्ट स्पेशलिस्ट माना जाता है। वे अब आईपीएल नहीं खेलते। पुजारा 2010 से 2014 तक लगातार आईपीएल खेले। बाद में वह इससे बाहर हो गए। पुजारा ने आईपीएल में 30 मैचों में 390 रन बनाए हैं। उनका औसत 20.25 का था। टेस्ट एक्सपर्ट ने आखिरी बार लीग के 2014 संस्करण में आईपीएल खेला था और तब से वह अनसोल्ड रहे हैं। वह सीएसके टीम का हिस्सा थे। पुजारा ने भारतीय टीम के लिए आखिरी मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 जून 2023 को खेला था।
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के दरवाजे इन 5 खिलाड़ियों के लिए लगभग बंद! सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी नहीं मिली जगह
ये भी पढ़ें: RR vs MI: फिर उठे हार्दिक पांड्या पर सवाल, सोशल मीडिया पर भड़के फैंस
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
38 mins agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
40 mins agoतिलक वर्मा ने तोड़े विराट कोहली के 2 बड़े रिकॉर्ड, हासिल किया बड़ा मुकाम
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
2 hrs ago6 दिन में 316 रन… शाई होप ने रचा इतिहास, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
2 hrs agoविंडीज के ऐतिहासिक रन चेज के बाद भारतीय गेंदबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
2 hrs agoदूसरे T20I में हार के बाद टीम इंडिया से बाहर हो सकते हैं ये 2 खिलाड़ी
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I मैच? देखें शेड्यूल
4 hrs ago'गेंदबाजों के करियर...', भारत की हार के बाद पिच पर भड़के गौतम गंभीर
4 hrs agoIPL: BCCI ने बुलाई फ्रेंचाइजी मालिकों की मीटिंग, 20वें सीजन पर होगा मंथन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines