हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दोहरा शतक मारने के बाद भी इस खिलाड़ी को नहीं मिलता भारतीय टीम में मौका, सेलेक्टर्स नहीं देते भाव!

Team India: भारतीय टीम में एक खिलाड़ी वापसी के लिए लगातार रनों का अंबार लगा रहा है। बावजूद इसके सेलेक्टर्स इस खिलाड़ी को भाव नहीं दे रहे हैं।

विज्ञापन

Cheteshwar Pujara: मौजूदा समय में भारत में रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। कई भारतीय खिलाड़ियों के अलावा अनकैप्ड खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं। सौराष्ट्र की ओर से भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा भी रणजी में भाग ले रहे हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ दोहरा शतक लगाकर भारतीय टीम में अपनी वापसी के लिए दावेदारी को मजबूत किया। हालांकि पुजारा को शतक मारने के बाद भी भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है।

सेलेक्टर्स नहीं दे रहे भाव!

पुजारा ने सौराष्ट्र के लिए पिछले रणजी सीजन में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इस दौरान झारखंड के खिलाफ भी दोहरा शतक जड़ा था। लेकिन बावजूद इसके सेलेक्टर्स पुजारा पर मेहरबान नहीं हुए थे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैच की टेस्ट सीरीज के लिए नजरअंदाज कर दिया गया। जाहिर है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन कमेटी इन दिनों युवा खिलाड़ियों को मौका दे रही है। बढ़ती उम्र की वजह से पुजारा को भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

पुजारा ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। पुजारा ने 383 गेंदों में 234 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने 25 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किए। हालांकि सौराष्ट्र बनाम छत्तीसगढ़ के बीच खेला गया मुकाबला ड्रॉ हो गया।

विज्ञापन

इससे पहले पुजारा ने काउंटी चैंपियनशिप में कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने ससेक्स के लिए खेलते हुए मिडिलसेक्स के खिलाफ 129 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा डर्बीशायर के खिलाफ भी उन्होंने 113 रन बनाए थे। वह लगातार घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। लेकिन भारतीय टीम में उनकी वापसी दूर-दूर तक नजर नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें:- महज 1 ओवर ने खत्म कर दिया इस भारतीय खिलाड़ी का करियर, 4 रन देकर झटके थे 6 विकेट

विज्ञापन

पुजारा ने भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023 फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इस मैच के बाद वह भारतीय टीम में नजर नहीं आए। इस मैच में पुजारा ने 14 और 27 रनों की पारी खेली थी।

 

ये भी पढ़ें:- कभी नहीं टूट पाएगा क्रिकेट इतिहास का ये रिकॉर्ड, भारतीय दिग्गज ने किया था बड़ा कारनामा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola