Chess Tournament In Russian: मैच हारने के डर से कोई इतना कैसा बौखला सकता है कि वो अपने ही विपक्षी खिलाड़ी को जहर दे देगा। ऐसी घिनोनी हरकत रूस में चल रही शतरंज चैंपियनशिप में देखने को मिली है। जहां मैच से पहले एक महिला शतरंज खिलाड़ी ने अपनी ही विपक्षी खिलाड़ी को मैच से पहले जहर दे दिया था। हालांकि रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि महिला खिलाड़ी ने अपनी व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने के लिए अपनी विपक्षी खिलाड़ी को जहर देने की घिनोनी हरकत को अंजाम दिया है।
सीसीटीवी में कैद हुई हरकत
रूस के माखचकाला में शतरंज चैंपियनशिप चल रही है। इस दौरान 40 वर्षीय अमीना अबकारोवा का मुकाबला 30 वर्षीय उमयगनत उस्मानोवा के साथ होना था। लेकिन मैच से पहले ही अमीना अबकारोवा ने उमयगनत उस्मानोवा के शतरंज बोर्ड पर थर्मामीटर से पारा गिरा दिया था। ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। टूर्नामेंट के बाद उमयगनत उस्मानोवा काफी बीमार भी हो गई थी।
ये भी पढ़ें:- खुलासा: Neeraj Chopra को सर्जरी की जरूरत क्यों? 6 साल से किस दर्द से जूझ रहे ओलंपियन
अमीना अबकारोवा ने कबूला अपना अपराध
अपनी विपक्षी खिलाड़ी के साथ ऐसी घिनोनी हरकत करने के आरोप को बाद में अमीना अबकारोवा ने भी कबूल कर लिया। आरोपी खिलाड़ी ने बताया कि एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता में उमयगनत उस्मानोवा ने उनको हरा दिया था, जिसके बाद उन्होंने उमयगनत उस्मानोवा को पीठ पीछे अपनी बुराई करते हुए सुना। जो उनको बिल्कुल अच्छा नहीं लगा। वहीं दूसरी तरफ अब उमयगनत उस्मानोवा ने अमीना अबकारोवा के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
ये भी पढ़ें:- अरशद का वो थ्रो जिसे पार नहीं कर पाए नीरज समेत कोई भी खिलाड़ी, देखें वीडियो
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
17 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines