CSK vs RR: आईपीएल 2025 का लीग चरण अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर भी धीरे-धीरे साफ होती जा रही है। गुजरात टाइटंस, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस बीच मंगलवार, 20 मई को सीजन का 62वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दोनों ही टीमें पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं, ऐसे में इस मुकाबले का टूर्नामेंट की आगे की तस्वीर पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। लेकिन यह मैच दोनों टीमों के लिए अपनी प्रतिष्ठा बचाने का मौका जरूर होगा। हार-जीत से ज्यादा अब बात इज्जत की हो चुकी है।
अगर आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के आपसी मुकाबलों पर नजर डालें, तो दोनों के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से चेन्नई ने 16 बार बाजी मारी है, जबकि राजस्थान 14 मुकाबलों में विजयी रही है। आंकड़ों के लिहाज से चेन्नई की टीम अब तक थोड़ी आगे रही है, लेकिन मैदान पर कौन भारी पड़ेगा, इसका फैसला 20 मई को होगा।
CSK vs RR मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
खेले गए मैच: 30
सीएसके जीता: 16
आरआर जीता: 14
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11: एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), नूर अहमद, आयुष म्हात्रे, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11: संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेन मफाका, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, आकाश मधवाल।
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
37 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
59 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
5 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines