Harbhajan Singh: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैदान पर धोनी बेहद कम मौके पर ही गुस्सा करते हुए नजर आते हैं। इसी वजह से उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने माही को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि आईपीएल 2024 में सीएसके के आरसीबी से हारने के बाद धोनी गुस्सा हो गए थे। उन्होंने दावा किया था कि धोनी ने गुस्से में टीवी की स्क्रीन भी मुक्का मारकर तोड़ दी थी। उनके इस बयान का सीएसके के स्टाफ मेंबर ने खंडन किया है।
हरभजन के बयान पर सीएसके के स्टाफ मेंबर ने दिया जवाब
दरअसल, आईपीएल 2024 में अपने आखिरी मैच में CSK का सामना 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हुआ था। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए CSK को किसी भी हालात में मैच जीतना था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। हरभजन के अनुसार, हरभजन के अनुसार, धोनी इस मैच के बाद काफी ज्यादा निराश थे। वो इस मुकाबले के बाद वो बिना खिलाड़ी से हाथ मिलाए ड्रेसिंग रूम में चले गए थे। उन्होंने टीवी की स्क्रीन पर जोर से मुक्का मार दिया था और उसे तोड़ दिया था।
हरभजन सिंह के बयान पर चेन्नई सुपर किंग्स के फिजियोथेरेपिस्ट टॉमी सिमसेक का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “यह बकवास है। महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ नहीं तोड़ा था। मैंने उन्हें कभी मैच के बाद गुस्से में नहीं देखा है। यह झूठी खबर है।”
प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी चेन्नई सुपरकिंग्स
चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन इस सीजन में कुछ खास नहीं रहा था। आईपीएल के सीजन शुरू होने से ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने महेंद्र सिंह धोनी की जगह रुतुराज गायकवाड़ को टीम का बनाया था। उनकी कप्तानी में टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी। टीम इस सीजन में 5वें स्थान पर रही थी।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines