CSK vs KKR: 683 दिन बाद बतौर कप्तान आईपीएल में उतरे एमएस धोनी की अगुवाई में चेन्नई को घर में ही शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा है। डिफेंडिंग चैंपियन केकेआर ने एकतरफा अंदाज में सीएसके को 8 विकेट से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 103 रन ही बना सकी। इस लक्ष्य को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाने वाले सुनील नरेन ने बल्ले से भी खूब धमाल मचाया। नरेन ने 18 गेंदों पर 44 रन की विस्फोटक पारी खेली। वहीं, क्विंटन डिकॉक ने 16 गेंदों में 23 रन जड़े। आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब चेन्नई को लगातार पांच हार का मुंह देखना पड़ा है।
नरेन ने मचाया बल्ले से धमाल
गेंद से धमाल मचाने के बाद सुनील नरेन ने क्विंटन डिकॉक के साथ मिलकर केकेआर को धमाकेदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए दोनों ने मिलकर 46 रन जोड़े। डिकॉक 23 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नरेन ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 18 गेंदों पर 44 रन ठोके। अपनी इस इनिंग के दौरान नरेन ने 2 चौके और पांच छक्के जमाए। अजिंक्य रहाणे 17 गेंदों में 20 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, रिंकू सिंह 15 रन बनाकर नॉटआउट रहे और उन्होंने सिक्स लगाकर केकेआर को धमाकेदार जीत दिलाई।
ताश के पत्तों की तरह बिखर चेन्नई का बैटिंग ऑर्डर
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। रचिन रविंद्र 4 रन बनाकर चलते बने, जबकि डेवोन कॉनवे 12 रन बनाकर आउट हुए। राहुल त्रिपाठी महज 16 रन बनाकर चलते बने। विजय शंकर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन 29 रन बनाने के बाद वह वरुण चक्रवर्ती की फिरकी में उलझकर रह गए। रविंद्र जडेजा अपना खाता तक नहीं खोल सके, तो एमएस धोनी महज एक रन बनाकर आउट हुए। अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने 29 गेंदों में 31 रन जडे़, जिसके दम पर चेन्नई 100 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही।
चेन्नई की सबसे बड़ी हार
आईपीएल के इतिहास में गेंदों के लिहाज से यह चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी हार है। केकेआर ने 59 गेंदें शेष रहते हुए ही 104 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया। यह पहला मौका है जब सीएसके को एक सीजन में लगातार पांच हार का मुंह देखना पड़ा है। वहीं, चेपॉक में पहली बार चेन्नई ने लगातार तीन मैच गंवाए हैं।
संबंधित खबरें
अब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
5 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
6 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
6 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
7 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
8 hrs agoविराट कोहली के रिकॉर्ड को लगा झटका, पहली बार 50 से नीचे पहुंचा औसत
9 hrs agoरोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, जल्द हो सकता है बड़ा ऐलान
9 hrs agoगुरनूर बरार ने रचा इतिहास, 4 विकेट लेकर तोड़ा जहीर खान का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoवेलिंग्टन में भारत की जीत के साथ बने कई कीर्तिमान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines