हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: नए सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा ऐलान, टीम से जुड़ा ये दिग्गज खिलाड़ी

IPL 2025: आईपीएल के आगामी सीजन के लिए सीएसके की टीम में नए दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री हुई है। इस बार फ्रेंचाइजी पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं कि कौन है ये दिग्गज खिलाड़ी

विज्ञापन
CSK

IPL 2025: आईपीएल के नए सीजन की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। इस सीजन के लिए सभी टीमों ने एक बार फिर से कमर कस ली है। टूर्नामेंट की सबसे सफल फ्रेंचाइजी में से एक सीएसके ने इस बार मेगा ऑक्शन में कई बड़े खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में पिछले सीजन टीम का प्रदर्शन ठीक ठाक रहा था और पांचवें नंबर पर टूर्नामेंट खत्म किया था। नए सीजन की शुरुआत से पहले टीम में एक दिग्गज की एंट्री हुई है। आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये दिग्गज और किस भूमिका के लिए इनको टीम से जोड़ा गया है।

श्रीधरन श्रीराम बने असिस्टेंट बॉलिंग कोच

सीएसके ने आईपीएल 2025 के लिए श्रीधरन श्रीराम को असिसटेंट बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है। श्रीधरन पूर्व भारतीय खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम इंडिया के 2000 से 2004 के बीच लिए 8 वनडे मुकाबले खेले हैं। भले ही भारत के लिए उनको ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका अच्छा खासा दबदबा हुआ करता था।

IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के कोच और सपोर्ट स्टाफ

पद नाम
टीम मैनेजर रसेल राधाकृष्णन
कंसल्टेंट सुंदर रमन
हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग
बैटिंग कोच माइकल हसी
असिस्टेंट कोच श्रीधरन श्रीराम
बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो
बॉलिंग कंसल्टेंट एरिक साइमन्स
फील्डिंग कोच राजीव कुमार
फिजियो टॉमी सिमसेक
फिजिकल ट्रेनर ग्रेग किंग
टीम डॉक्टर मधु थोट्टापिल्लिल

एक बार फिर से एक्शन में दिखेंगे माही

फ्रेंचाइजी की तरफ से हर किसी के चहेते महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से खेलते हुए नजर आएंगे। सीएसके ने रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना और धोनी को रिटेन किया था। इस बार टीम में दिग्गज स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन की वापसी हो रही है। सीएसके की टीम इस सीजन खिताब की प्रमुख दावेदार नजर आ रही है। यहां देखिए टीम का पूरा स्क्वाड

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम नई खरीद (NEW) / रिटेन (RET) भूमिका बेस प्राइस (करोड़ रुपये) अमाउंट (करोड़ रुपये)
रवींद्र जडेजा रिटेन (RET) ऑलराउंडर 18.00
रुतुराज गायकवाड़ रिटेन (RET) बल्लेबाज 18.00
मथीशा पथिराना रिटेन (RET) गेंदबाज 13.00
शिवम दुबे रिटेन (RET) ऑलराउंडर 12.00
नूर अहमद मेगा ऑक्शन गेंदबाज 2.00 10.00
रविचंद्रन अश्विन मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 2.00 9.75
डेवोन कॉनवे मेगा ऑक्शन बल्लेबाज 2.00 6.25
खलील अहमद मेगा ऑक्शन गेंदबाज 2.00 4.80
रचिन रवींद्र मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 1.50 4.00
एमएस धोनी मेगा ऑक्शन बल्लेबाज – 4.00
राहुल त्रिपाठी मेगा ऑक्शन बल्लेबाज 0.75 3.40
अंशुल कंबोज मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 0.30 3.40
सैम करन मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 2.00 2.40
गुर्जपनीत सिंह मेगा ऑक्शन गेंदबाज 0.30 2.20
नाथन एलिस मेगा ऑक्शन गेंदबाज 1.25 2.00
दीपक हुड्डा मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 0.75 1.70
जेमी ओवरटन मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 1.50 1.50
विजय शंकर मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 0.30 1.20
वंश बेदी मेगा ऑक्शन बल्लेबाज 0.30 0.55
श्रेयस गोपाल मेगा ऑक्शन गेंदबाज 0.30 0.30
आंद्रे सिद्दार्थ मेगा ऑक्शन बल्लेबाज 0.30 0.30
रामकृष्ण घोष मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 0.30 0.30
शेख रशीद मेगा ऑक्शन बल्लेबाज 0.30 0.30
मुकेश चौधरी मेगा ऑक्शन गेंदबाज 0.30 0.30
कमलेश नागरकोटी मेगा ऑक्शन ऑलराउंडर 0.30 0.30

ये भी पढ़िए- VIDEO: शतक से पहले रोहित ने किया था कोहली को इशारा, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola