हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs CSK: संजू सैमसन की तूफानी बैटिंग से मुंबई इंडियंस को मिली शर्मनाक हार, चेन्नई ने दर्ज की शानदार जीत

MI vs CSK: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीम यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया. सीएसके ने मुंबई इंडियंस को हराकर 2 अंक हासिल कर लिए.

विज्ञापन

MI vs CSK: आईपीएल 2026 में 23 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का 33वां मैच खेला गया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी सीएसके ने 207 रनों का विशाल स्कोर बनाया. सीएसके की ओर से संजू सैमसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका.

मुंबई की ओर से अल्लाह गजंफर और अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी की. लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को खराब शुरुआत मिली थी. केवल 2.3 ओवर में मुंबई ने अपने 3 टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को खो दिया था. इसके बाद मुंबई की वापसी इस मैच में नहीं हो सकी. सीएसके ने 103 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. आईपीएल इतिहास में सीएसके ने मुंबई इंडियंस को पहली बार इतने बड़े रनों के मार्जिन से हराया है.

संजू सैमसन का शानदार शतक

सीएसके की ओर से संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सलामी बल्लेबाजी की भूमिका में उतरे थे. गायकवाड़ 14 गेंदों में 22 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे. इसके बाद मोर्चा संजू सैमसन ने संभाला और अंत तक नाबाद रहते हुए शतकीय पारी खेली. संजू ने अपनी फिफ्टी 26 गेंदों में पूरी की.

विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने 54 गेंदों में शतक पूरा किया. उनके बल्ले से 54 गेंदों में 101 रनों की पारी निकली, जिसमें 10 चौके के अलावा 6 छक्के शामिल थे. उनके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 11 गेंदों में 21 रन बनाए थे, जबकि कार्तिक शर्मा ने 19 गेंदों में 18 रनों का योगदान दिया. जेमी ओवर्टन ने भी 7 गेंदों में 15 रन बनाए थे. शिवम दुबे ने 5 और सरफराज खान ने 8 गेंदों में 14 रन बनाए. दोनों के पास आज रन बनाने का भरपूर मौका था. लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने निराश किया.

मुंबई की ओर से अल्लाह गजंफर ने 4 ओवर में 25 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि अश्विनी कुमार ने 4 ओवर में 37 रन खर्च 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, जसप्रीत बुमराह और मिचेल सेंटनर को 1-1 सफलता मिली.

विज्ञापन

मुंबई को मिली खराब शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को खराब शुरुआत मिली थी. टीम ने 2.3 ओवर में अपने 3 मुख्य बल्लेबाजों को खो दिया था. सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक 10 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने, जबकि दानिश मालेवर बिना खाता खोले पवेलियन लौटे.

इसके बाद नमनधीर भी डक पर आउट हुए. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 37 रन बनाए. वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के बल्ले से 2 गेंदों में 1 रन निकले. मुंबई 19 ओवर में 104 रनों पर सिमट गई.

विज्ञापन

सीएसके की ओर से अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 17 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि नूर अहमद को भी 2 सफलता मिली.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola